अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

अररिया: कड़ाके की ठंड में पशुओं को कोल्ड स्ट्रोक का खतरा

अररिया: कड़ाके की ठंड में पशुओं को कोल्ड स्ट्रोक का खतरा पिछले कुछ सप्ताह से जारी भीषण ठंड से एक तरफ जहां जन जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है, वहीं पशुओं में कोल्ड स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। भीषण ठंड से मवेशियों को बचाना पशुपालकों के लिए बेहद मुश्किल हो रहा है। पशु वैज्ञानिक के मुताबिक, थोड़ी सी ला

अररिया: कड़ाके की ठंड में पशुओं को कोल्ड स्ट्रोक का खतरा

Article Advertisement

अररिया: कड़ाके की ठंड में पशुओं को कोल्ड स्ट्रोक का खतरा पिछले कुछ सप्ताह से जारी भीषण ठंड से एक तरफ जहां जन जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है, वहीं पशुओं में कोल्ड स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। भीषण ठंड से मवेशियों को बचाना पशुपालकों के लिए बेहद मुश्किल हो रहा है।

Article Advertisement

पशु वैज्ञानिक के मुताबिक, थोड़ी सी लापरवाही खासकर दुधारू पशुओं के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। शीत लहर से बचाने के लिए पशुओं का आवास, आहार व स्वास्थ्य का समुचित प्रबंधन बेहद जरूरी है। पशुओं के नाक व आंख से पानी आना, भूख में कमी, दूध उत्पादन में कमी और शरीर कांपना आदि कोल्ड स्ट्रोक के लक्षण हैं। अगर इस तरह का लक्षण दिखे तो पशु चिकित्सक से सलाह लें। पशु वैज्ञानिक डा. रत्नेश कुमार चौधरी बताते हैं कि भीषण ठंड में धूप निकलने के बाद ही पशुओं को खुली जगह पर रखें। मवेशी घर को जूट की बोरी से अच्छी तरह घेर कर रखें, ताकि उसमें हवा प्रवेश नहीं करे। फर्श पर नमी नहीं रहे ऐसी व्यवस्था करें कि पशु शाला से गौ मूत्र व गोबर आसानी से बाहर निकल जाए। बिछावन के रूप में पराली जरूर बिछायें। पशुओं को पुराना कंबल या फिर जूट के बोरे से ढक कर रखें। पशुओं से कुछ दूर पर अलाव की व्यवस्था करें। पशुओं को ताजा पानी दें और ऊर्जा को लेकर अतिरिक्त दाना दें। पशुओं को खल्ली, गुड़, नमक व खनिज लवण दें। उन्होंने कहा कि नव वर्ष के प्रवेश करते ही बारिश हो सकती है। ऐसे मौसम में पशुओं के थन फटन की संभावना होती है ऐसे में दूध निकालने के बाद नोरोलीन व वैसलीन का प्रयोग करें। पशुओं को खुरपका व मुंह पका का टीकाकरण जरूर करायें। सर्द मौसम में निमोनिया होने की संभावना अधिक रहती है। HINDUSAAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read