अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

अजीबोगरीब घटना : एक शख्स शादी कराने की मांग पर विद्युत टावर पर चढ़कर सुसाइड की कोशिश की, ग्रामीणों ने किसी तरह युवक को उतारा टावर से

अररिया:खबर है अररिया जिले की जहां एक युवक ने अपने परिवार वालों से शादी कराने की मांग को लेकर हाईटेंशन विद्यु तार वाली टावर पर चढ़कर आत्महत्या की बात कर चिल्ला रहा था. ये हाई वोल्टेज ड्रामा नरपतगंज प्रखंड के देवीगंज गांव में हुआ है.   गनीमत ये रही कि विद्युत टावर पर लाइन चालू होने के बावजूद युवक

अजीबोगरीब घटना : एक शख्स शादी कराने की मांग पर विद्युत टावर पर चढ़कर सुसाइड की कोशिश की, ग्रामीणों ने किसी तरह युवक को उतारा टावर से

Article Advertisement

अररिया:खबर है अररिया जिले की जहां एक युवक ने अपने परिवार वालों से शादी कराने की मांग को लेकर हाईटेंशन विद्यु तार वाली टावर पर चढ़कर आत्महत्या की बात कर चिल्ला रहा था. ये हाई वोल्टेज ड्रामा नरपतगंज प्रखंड के देवीगंज गांव में हुआ है.   गनीमत ये रही कि विद्युत टावर पर लाइन चालू होने के बावजूद युवक सुरक्षित था. जैसे ही इसकी सूचना बिजली विभाग के अधिकारियों को मिली. उन्होंने बिजली कटवाया. अररिया जिले के नरपतगंज प्रखंड के देवीगंज गांव में एक अनोखा मामला सामने आया है जहां हाईटेंशन करंट वाली टावर पर चढ़कर एक युवक शादी कराने की मांग अपने परिवार वालों से कर रहा था. जहां स्थानीय 35 वर्षीय युवक एक लाख 33 हजार हाई टेंशन करंट वाले टॉवर पर चढ़ गया था. उसकी नाराजगी अपने परिवार से थी कि इतनी उम्र हो जाने के बावजूद परिवार वाले उसकी शादी नहीं करा रहे हैं. टॉवर पर चढ़ा युवक इसी बात को लेकर आत्महत्या की बात कर चिल्ला रहा था. गनीमत ये रही कि विद्युत टावर पर लाइन चालू होने के बावजूद युवक सुरक्षित था. जैसे ही इसकी सूचना बिजली विभाग के अधिकारियों को मिली. उन्होंने बिजली कटवाया. मौके पर पुलिस भी पहुंच चुकी थी.ग्रामीणों के सहयोग से युवक को समझा बुझा कर काफी मशक्कत के बाद टॉवर से उतारा गया. युवक नरपतगंज प्रखंड के खैरा गढ़िया वार्ड नंबर 16 देवीगंज निवासी 35 वर्षीय विकेश बहरदार पिता रामचंद्र बहरदार है. पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाना ले गई. जहां युवक के पिता ने बताया कि विकेश का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है. पिता ने बताया कि युवक शादी को लेकर इस तरह से कई बार बिजली के खंभे पर चढ़कर आत्महत्या का प्रयास पहले भी कर चुका है. इसके बाद पुलिस ने बांड बनवाकर युवक को परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया. सारे ड्रामे का पास के ग्रामीणों ने वीडियो बनाया जो पूरे जिले में तेजी से वायरल हो रहा है.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

21 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

छठ महापर्व को लेकर कटिहार प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसपी ने मनिहारी गंगा घाट का किया संयुक्त निरीक्षण

20 views

#4

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#5

छठ महापर्व को लेकर कटिहार में प्रशासन अलर्ट, विभिन्न प्रखंडों में घाटों की साफ-सफाई और तैयारियों की लगातार हो रही निगरानी

19 views

#6

जमीन कब्जाने के आरोपों पर मैथिली ठाकुर का जवाब, बोलीं- हमारे परिवार पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद

18 views

Most Read