अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

सड़क निर्माण में गड़बड़ी का लगाया आरोप, किया प्रदर्शन ।

सड़क निर्माण में गड़बड़ी का लगाया आरोप, किया प्रदर्शन । नरपतगंज (अररिया) प्रखंड क्षेत्र के सोनापुर पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय चकोड़वा से पथरदेवा सीमा सुरक्षा सड़क व एसएसबी कैंप तक मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना से बन रहे सड़क में अनियमितता एवं प्राक्कलन के विपरीत घटिया गुणवत्ता से सड़क निर्माण क

सड़क निर्माण में गड़बड़ी का लगाया आरोप, किया प्रदर्शन ।

Article Advertisement

सड़क निर्माण में गड़बड़ी का लगाया आरोप, किया प्रदर्शन । नरपतगंज (अररिया) प्रखंड क्षेत्र के सोनापुर पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय चकोड़वा से पथरदेवा सीमा सुरक्षा सड़क व एसएसबी कैंप तक मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना से बन रहे सड़क में अनियमितता एवं प्राक्कलन के विपरीत घटिया गुणवत्ता से सड़क निर्माण को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने ठेकेदार व विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर निर्माण कार्य को रोक दिया।

Article Advertisement

इसके बाद कार्यपालक अभियंता,एसडीओ,जूनियर इंजीनियर,नरपतगंज विधायक सहित कई पदाधिकारी को फोन करके मामले का जानकारी देते हुए जांच कर कार्रवाई करने की मांग गई। बताते चलें कि मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना अंतर्गत चकोडवा प्राथमिक विद्यालय से एसएसबी कैंप तक जय माता दी ट्रेडर्स के द्वारा करीब 64 लाख 63 हजार की राशि से सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है। ढलाई के कार्य के दौरान घटिया किस्म का गिट्टी,कम ढलाई, उजला लोकल बालू डालकर बनाने की बात कही । विरोध प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि संवेदक के द्वारा सड़क निर्माण में ढलाई के दौरान अनियमितता कर घटिया किस्म का गिट्टी व बालू का प्रयोग किया जा रहा है। इस संदर्भ में जूनियर इंजीनियर राहुल कुमार ने बताया कि सड़क निर्माण में अनियमितता मामले को लेकर ग्रामीणों द्वारा जानकारी मिली है। तत्काल सड़क कार्य को रोका दिया गया है जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी । निर्माण कार्य का विरोध करते ग्रामीण।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read