उपप्रमुख पद के लिये जिला मुख्यालय में आज होगी समितियों की बैठक जोकीहाट प्रखंड उपप्रमुख पद के लिये कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच आज मंगलवार को जिला मुख्यालय अररिया में मतदान होना है प्रतिनिधि, जोकीहाट. जोकीहाट प्रखंड उपप्रमुख पद के लिये कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच आज मंगलवार को जिला मुख्यालय अररिया में मतदान होना है. इसके लिये सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी है. पूरी प्रक्रिया की निगरानी एसडीओ व एसडीपीओ अररिया की निगरानी में होगा. दो गुटों में समिति सदस्य बंटें हैं. एक भंसिया पंचायत की समिति नाजमीन पति मोईज व दूसरा निवर्तमान उपप्रमुख शगुफ्ता शाहीन, पति शरीकुर्रहमान हैं. सरदार पंचायत के समिति सदस्य अय्यूब ने अपनी दावेदारी वापस ले ली है. सूत्रों की मानें तो उपप्रमुख पद के लिये भी समिति सदस्यों का बाजार गर्म है कि निवर्तमान उपप्रमुख शगुफ्ता शाहीन अपनी कुर्सी फिर से बचा सकतीं हैं या नहीं. सूत्रों की मानें तो भंसिया पंचायत की समिति नाजमीन पति मोईज की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने उपप्रमुख की दौड़ में अधिक से अधिक समिति सदस्यों को अपनी ओर खींचा है. उनके समर्थकों में भगवानपुर के शहजाद आलम का भरपूर साथ मिला है. उपप्रमुख पद के लिये बैठक की तिथि निर्धारित होने के साथ ही मोईज व शहजाद ने मिलकर अधिक से अधिक समितियों से संपर्क बनाये रखा और मौका मिलते ही 35 में से 27 समिति सदस्यों को नेपाल भेजने का दावा किया है. निवर्तमान उपप्रमुख शगुफ्ता शाहीन व उनके पति शरीकुर्रहमान पूरी कोशिश कर रहे हैं. फिलहाल, मोईज गुट का पलड़ा भारी नजर आ रहा है, लेकिन राजनीति में कब कौन बाजीगर होगा कोई नहीं जानता. — रजनीश कुमार होंगे जोकीहाट के नये कार्यपालक पदाधिकारी जोकीहाट. जोकीहाट नगर पंचायत में आखिरकार नये कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार का नगर विकास विभाग पटना ने पदस्थापना का आदेश दिया है. अपने पदस्थापना से लेकर अबतक भ्रष्टाचार का आरोप झेल रहे जोकीहाट के निवर्तमान कार्यपालक पदाधिकारी विनोद कुमार को नगर विकास व आवास विभाग पटना ने आखिरकार पद से हटा दिया है. उनके स्थान पर नवादा में नवनियुक्त कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार को जोकीहाट नगर पंचायत का कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित किया है. विभाग के इस फैसले का नगर पंचायत के मुख्य पार्षद सफीदन, उपमुख्य पार्षद माहे दरख्शा, पार्षद प्रतिनिधि दिलीप यादव, मिक्कू, महेंद्र साह सहित सभी वार्ड पार्षदों ने स्वागत करते हुए खुशी जतायी है. मुख्य पार्षद प्रतिनिधि शकूर ने बताया कि कार्यपालक पदाधिकारी विनोद कुमार ने जोकीहाट नगर पंचायत के विकास के साथ खिलवाड़ किया. करीब डेढ़ वर्षों तक उन्होंने नगर पंचायत जोकीहाट को अपनी लापरवाही का शिकार बनाकर रखा. नगर पंचायत जोकीहाट में एक करोड़ तीन लाख रुपये स्वच्छता सामग्री खरीद मामले में नगर विकास विभाग पटना द्वारा अबतक कार्रवाई नहीं किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है. डीएम इनायत खान द्वारा गठित प्रशासनिक पदाधिकारियों की टीम ने कार्यपालक पदाधिकारी विनोद कुमार को दोषी ठहराया था. डीएम ने विभागीय कार्रवाई के लिये नगर विकास विभाग पटना को पत्र भेजकर अनुशंसा किया था.
Seemanchal
उपप्रमुख पद के लिये जिला मुख्यालय में आज होगी समितियों की बैठक
उपप्रमुख पद के लिये जिला मुख्यालय में आज होगी समितियों की बैठक जोकीहाट प्रखंड उपप्रमुख पद के लिये कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच आज मंगलवार को जिला मुख्यालय अररिया में मतदान होना है प्रतिनिधि, जोकीहाट. जोकीहाट प्रखंड उपप्रमुख पद के लिये कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच आज मंगलवार को जिला मुख्यालय अररिया म

Article Advertisement
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

Seemanchal
नहर सूखी, पर आस्था नहीं — सीमांचल में ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर खुद बनाए छठ घाट, मोटर पंप से भरा पानी

Seemanchal
छठ पर ट्रेनों में भारी भीड़, फारबिसगंज तक स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग तेज़

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
