अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Seemanchal

Araria ASI Death Case: अरेस्टिंग के बाद बैक नहीं हो पाई थी पुलिस की गाड़ी, अररिया ASI मौत मामले में नप गए फुलकाहा के थाना इंचार्ज, जानें

Araria ASI Death Case: अरेस्टिंग के बाद बैक नहीं हो पाई थी पुलिस की गाड़ी, अररिया ASI मौत मामले में नप गए फुलकाहा के थाना इंचार्ज, जानें Araria ASI Death Case: अररिया के फुलकाहा थाने में तैनात एएसआई राजीव रंजन मल्ल की मौत के मामले में पूर्णिया डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल ने फुलकाहा थानाध्यक्ष रौनक कुमा

Araria ASI Death Case: अरेस्टिंग के बाद बैक नहीं हो पाई थी पुलिस की गाड़ी, अररिया ASI मौत मामले में नप गए फुलकाहा के थाना इंचार्ज, जानें

Article Advertisement

Araria ASI Death Case: अरेस्टिंग के बाद बैक नहीं हो पाई थी पुलिस की गाड़ी, अररिया ASI मौत मामले में नप गए फुलकाहा के थाना इंचार्ज, जानें Araria ASI Death Case: अररिया के फुलकाहा थाने में तैनात एएसआई राजीव रंजन मल्ल की मौत के मामले में पूर्णिया डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल ने फुलकाहा थानाध्यक्ष रौनक कुमार सिंह और होमगार्ड जवान अजय कुमार पासवान को निलंबित कर दिया। एएसआई की 12 मार्च को छापेमारी के दौरान सिर में चोट लगने से मौत हो गई थी। मामले में छह लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अररिया: बिहार के फुलकाहा थाने में तैनात एएसआई राजीव रंजन मल्ल मौत मामले में पूर्णिया डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल ने छह दिनों के बाद बड़ी कार्रवाई की। मामले में फुलकाहा थानाध्यक्ष और वाहन चालक होमगार्ड जवान को निलंबित कर दिया है। एएसआई राजीव रंजन मल्ल की 12 मार्च की रात छापेमारी के दौरान में धक्का-मुक्की में गिर जाने और सिर में चोट लग जाने के कारण मौत हो गई थी। ASI मौत मामले में नप गए थाना इंचार्ज फुलकाहा थाने में पोस्टेड एएसआई राजीव रंजन मल्ल, थानाध्यक्ष रौनक कुमार सिंह, चौकीदार और होमगार्ड के जवानों के साथ अपराधी अनमोल यादव को गिरफ्तार करने गए थे। अनमोल यादव अपने सहयोगियों के साथ एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए गया था। जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ पुलिस गाड़ी में बिठाकर थाना ला रही थी। तभी पुलिस टीम पर अनमोल यादव के सहयोगियों और भीड़ ने हमला कर दिया था। पुलिस गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया था और पुलिस के चंगुल से अपराधी को छुड़ाकर अपने साथ लेकर चले गए थे। इसी क्रम में एएसआई राजीव रंजन मल्ल के साथ धक्का-मुक्की की गई थी। जिसमें वो जमीन पर गिर पड़े था और उनके सिर में चोट लगने के कारण उनकी मौत हो गई थी। घटना के 6 दिन बाद हुई पुलिस पर कार्रवाई मामले को लेकर फुलकाहा थाना में कांड संख्या 40/25 दिनांक 13.03.25 को विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज की गई है। मामले में एसआईटी का गठन किया गया है और 13 मार्च को ही 18 आरोपियों और 50 से 60 अज्ञात के खिलाफ दर्ज मामले में छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। लेकिन उसके बाद किसी की भी गिरफ्तारी एसआईटी ने नहीं की। मामले की जांच के लिए पूर्णिया रेंज के डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल फुलकाहा थाने पहुंचे और मामले को लेकर अलग-अलग छापेमारी करने गई पुलिस अधिकारियों से पूछताछ की। जिसको लेकर डीआईजी ने छह दिनों बाद बड़ी कार्रवाई करते हुए फुलकाहा थानाध्यक्ष रौनक कुमार सिंह और पुलिस गाड़ी के वाहन चालक होमगार्ड के जवान अजय कुमार पासवान को निलंबित कर दिया। छापेमारी की रणनीति ठीक नहीं बनाई गई पूर्णिया डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल ने एएसआई राजीव रंजन मल्ल की छापेमारी के क्रम में मौत मामले में फुलकाहा थाना कांड सं0-40/25 का पर्यवेक्षण और छापेमारी में हुई प्रशासनिक त्रुटि की जांच की। पूर्णिया डीआईजी के जांच में फुलकाहा थानाध्यक्ष रौनक कुमार सिंह की गैर जिम्मेदाराना नेतृत्व और लापरवाही पाई। थानाध्यक्ष के गैर जिम्मेदार, अपरिपक्व छापामारी रणनीति, लापरवाही और अनुशासनहिनता पाते हुए डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल ने 18 मार्च से निलंबित कर दिया। वाहन चालक गृह रक्षक अजय कुमार पासवान को पुलिस केंद्र वापस किया गया। गली में गाड़ी को उल्टा घुसा दिया था मामले को लेकर पूर्णिया रेंज के डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल ने बताया कि थानाध्यक्ष ने लापरवाही बरती। उन्होंने गली में गाड़ी को उल्टा कर घुसा दिया था। अपराधी के पकड़ कर लाने के बाद गाड़ी बैक नहीं हो पाई। जिसके बाद, भीड़ ने पुलिस गाड़ी को घेर लिया। डीआईजी ने बताया कि छापेमारी वाले स्थान पर शादी समारोह में डेढ़ हजार लोग जमा थे। स्टेशन डायरी को पेंडिंग रखा हुआ था। छापेमारी को लेकर वरीय अधिकारियों को सही ढंग से न तो थानाध्यक्ष ने सूचित किया और न जिम्मेदाराना तरीके से हैंडल और वस्तुस्थिति का जज कर पाया। जिसके कारण माहौल बिगड़ा और इस तरह की घटना हुई।    

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read