अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

Araria:- जिले में अनंत चतुर्दशी आज, तैयारी पूरी

जिले में अनंत चतुर्दशी आज, तैयारी पूरी शुक्रवार यानि आज जिलेभर में श्रद्धा भाव के साथ अनंत पूजा मनाया जाएगा। गुरूवार को इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी। भाद्र शुक्ल पक्ष चतुर्दशी पर मनाये जाने वाले इस त्योहार को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। अनंत पूजन को लेकर बाजारों में चहल पहल रही। अनंत पूजन क

Araria:- जिले में अनंत चतुर्दशी आज, तैयारी पूरी

Article Advertisement

जिले में अनंत चतुर्दशी आज, तैयारी पूरी शुक्रवार यानि आज जिलेभर में श्रद्धा भाव के साथ अनंत पूजा मनाया जाएगा। गुरूवार को इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी। भाद्र शुक्ल पक्ष चतुर्दशी पर मनाये जाने वाले इस त्योहार को लेकर लोगों में खासा उत्साह है।

Article Advertisement

अनंत पूजन को लेकर बाजारों में चहल पहल रही। अनंत पूजन को लेकर लोगों ने पूजन सामग्री के साथ अनंत की खरीददारी की। विशेषकर अनंत की दुकान पर खरीददारों की भीड़ देर शाम तक जुटी रही। वहीं फलों के बाजार में भी रौनक रही। भक्तों ने पूजा के लिए सामान खरीदे। बताया जाता है कि अनंत के रूप में भगवान विष्णु की उपासना की जाती है। श्रद्धालु शुद्ध रेशे से तैयार अनंत की पूजा-अर्चना की गयी। उसमें प्राण-प्रतिष्ठा कर पुरुष दाहिने व महिला बांये बांह पर उसे बांधते हैं। पंडित ललित नारायण झा ने बताया कि क्षीरसागर के मंथन से भगवान अनंत के प्रकट होने के बाद से ही इस पूजन में भी क्षीर मंथन की परंपरा है। पहले प्रत्येक घर पर प्राय: यह पूजा होती थी लेकिन अब मोहल्ले के कुछ विशेष जगहों के अलावे मंदिरों में अनंत पूजा होती है।इधर अनंत पूजा को लेकर बाजारों में फलों का दाम भी काफी बढ़ा रहा। वहीं चार से छह रूपये प्रति पीस अनंत मिल रहा था। मान्यता है कि इसे बांधने से समस्त परेशानियों से मुक्ति मिलती है। इसी दिन गणपति विसर्जन भी होता है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read