अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

अररिया के फुलकाहा :पैसे के लेनदेन पर खूनखराबा: अररिया में व्यवसायी के बेटे की हत्या, पुलिस ने हथियार समेत दो को पकड़ा

अररिया के फुलकाहा :पैसे के लेनदेन पर खूनखराबा: अररिया में व्यवसायी के बेटे की हत्या, पुलिस ने हथियार समेत दो को पकड़ा अररिया, बिहार – जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है जहाँ पैसे के लेन-देन को लेकर व्यवसायी अशोक कुमार गुप्ता के 21 वर्षीय बेटे दीपक कुमार गुप्ता की हत्या कर दी गई। पुलिस

अररिया के फुलकाहा :पैसे के लेनदेन पर खूनखराबा: अररिया में व्यवसायी के बेटे की हत्या, पुलिस ने हथियार समेत दो को पकड़ा

Article Advertisement

अररिया के फुलकाहा :पैसे के लेनदेन पर खूनखराबा: अररिया में व्यवसायी के बेटे की हत्या, पुलिस ने हथियार समेत दो को पकड़ा अररिया, बिहार – जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है जहाँ पैसे के लेन-देन को लेकर व्यवसायी अशोक कुमार गुप्ता के 21 वर्षीय बेटे दीपक कुमार गुप्ता की हत्या कर दी गई।

Article Advertisement

पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस जघन्य घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और वैज्ञानिक तरीके से जांच करते हुए आरोपियों तक पहुंच बनाई। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से सफेद रंग की ऑल्टो कार , एक बाइक , एक अवैध पिस्टल , खून से सना कार का मैट , एक गंजी , और मृतक दीपक का मोबाइल फोन बरामद किया है। उधारी बना हत्या की वजह पूछताछ में पता चला कि हत्या का कारण ₹50,000 की उधारी थी। जब दीपक ने पैसे की मांग की तो आरोपियों से उसकी कहासुनी हो गई। इसके बाद रंजिश में हत्या की योजना बनाई गई । आरोपियों ने दीपक को बुलाकर सुनियोजित तरीके से हत्या की और सबूत मिटाने की कोशिश की। पुलिस की तत्परता से हुआ खुलासा पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस टीम ने दिन-रात मेहनत कर इस मामले को सुलझाया । वैज्ञानिक साक्ष्यों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ही आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ़्तार किया गया। फिलहाल, पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि हत्या में कोई अन्य व्यक्ति भी संलिप्त था या नहीं। मामले की मुख्य बातें संक्षेप में: मृतक का नाम: दीपक कुमार गुप्ता (21) पिता: व्यवसायी अशोक कुमार गुप्ता हत्या का कारण: ₹50,000 की उधारी बरामद सामग्री: कार, बाइक, पिस्टल, खून से सना सामान, मोबाइल फोन पुलिस द्वारा गिरफ़्तार: 2 आरोपी जांच में सहयोग: एफएसएल टीम द्वारा वैज्ञानिक निरीक्षण

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read