मेला देखकर लौट रही बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, अब अंतिम सांस तक सलाखों के पीछे कटेगी जिंदगी - ARARIA CIVIL COURT अररिया में दुष्कर्म के आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है. कोर्ट ने उस पर 40 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है. अररिया: बिहार के अररिया में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रमाणित होने पर आरोपी युवक को अंतिम सांस तक जेल में काटने की सजा मिली है. व्यवहार न्यायालय के जिला एवं षष्ठम अपर सत्र न्यायाधीश सह पॉक्सो अधिनियम के विशेष न्यायाधीश अजय कुमार ने ढाई साल पुराने मामले में ये कड़ी सजा सुनाई है. इसके साथ ही आरोपी को विभिन्न धाराओं में 40 हजार 600 रुपये जुर्माना भरने का भी आदेश दिया है. बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को उम्र कैद: जुर्माना की राशि जमा नहीं करने पर युवक को विभिन्न धाराओं में अलग-अलग एक माह का अतिरिक्त साधारण कारावास की सजा होगी. इसके अलावे विक्टिम कंपनसेशन फंड के रूप में पीड़िता को पांच लाख रुपये देने का भी आदेश जारी किया गया है. पांच लाख में से दो लाख रुपये पहले ही पीड़िता को देना होगा. बाकी बचे तीन लाख पीड़िता के नाम से किसी राष्ट्रीय बैंक में फिक्सड डिपॉजिट कराना होगा. "सजा पाने वाला 29 वर्षीय सलमान अंसारी आरएस थाना क्षेत्र के मोमिन टोला वार्ड नंबर तीन का रहने वाला है. कोर्ट में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायालय के न्यायाधीश ने आरोपी की सजा मुकर्रर की है. उस पर अर्थदंड भी लगाया गया है."- डॉ. श्याम लाल यादव, स्पेशल पीपी मेला से लौटने के दौरान बच्ची से दुष्कर्म: ये घटना छह अक्टूबर 2022 की सुबह की है. परिजनों ने बताया कि पीड़ित बच्ची मेला देखकर अपने घर आ रही थी. उसी दौरान आरोपी सलमान अंसारी ने उसे रोक लिया. वह जबर्दस्ती उसे अपने घर लकर गया. जहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इसको लेकर महिला थाने में पॉक्सो एक्ट समेत कई संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. अब करीब ढाई साल बाद बच्ची को इंसाफ मिला है.
Article Advertisement
Seemanchal
मेला देखकर लौट रही बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, अब अंतिम सांस तक सलाखों के पीछे कटेगी जिंदगी - ARARIA CIVIL COURT
मेला देखकर लौट रही बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, अब अंतिम सांस तक सलाखों के पीछे कटेगी जिंदगी - ARARIA CIVIL COURT अररिया में दुष्कर्म के आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है. कोर्ट ने उस पर 40 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है. अररिया: बिहार के अररिया में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला प
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
पूर्णिया विश्वविद्यालय की परीक्षा में बड़ा बदलाव, 3 अक्टूबर की परीक्षा हुई स्थगित; अब 9 अक्टूबर को होगा पेपर

Seemanchal

Seemanchal
कटिहार में जमीन के कागजात को लेकर बड़ा अभियान, 31 अक्टूबर तक सुधरेंगी जमाबंदी की गलतियां; जानिए किसे मिलेगा फायदा

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
