अररिया-गलगलिया रेल लाइन का पीएम ने वर्चुअल मोड से किया उद्घाटन — सीमांचल को मिला विकास का तोहफा सोमवार को नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल मोड से अररिया-गलगलिया रेल लाइन और कटिहार-सिलीगुड़ी (भाया अररिया ) नई ट्रेन सेवा का शुभारंभ किया।
Seemanchal
अररिया-गलगलिया रेल लाइन का पीएम ने वर्चुअल मोड से किया उद्घाटन — सीमांचल को मिला विकास का तोहफा
अररिया-गलगलिया रेल लाइन का पीएम ने वर्चुअल मोड से किया उद्घाटन — सीमांचल को मिला विकास का तोहफा सोमवार को नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल मोड से अररिया-गलगलिया रेल लाइन और कटिहार-सिलीगुड़ी (भाया अररिया ) नई ट्रेन सेवा का शुभारंभ किया। इस मौके पर ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन को दुल्हन की तरह सजाया गया था। स्टेशन पर

Article Advertisement
Article Advertisement
इस मौके पर ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन को दुल्हन की तरह सजाया गया था।
स्टेशन परिसर को फूलों, रंग-बिरंगी झंडियों और लाइटिंग से सजाया गया था और सुबह से ही बच्चे, महिलाएं व बुजुर्ग उत्साहित होकर पहुंच गए थे।
स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया भाजपा नेता अमित सिंहा ने कहा — “आज का दिन ठाकुरगंज वासियों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है।
यह परियोजना जिले को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।” विप्लव कर्मकार ने कहा — “कुछ नेताओं ने वोट बैंक के लिए केवल शिलान्यास किया था, लेकिन भारतीय जनता पार्टी सरकार ने 18 साल बाद इसे पूरा कराया।” राजेश करनानी ने कहा — “78 साल बाद आखिरकार इस इलाके को वह सौगात मिली जिसका सपना पीढ़ियों से देखा जा रहा था।” रेलवे की विशेष व्यवस्था इस उद्घाटन का सीधा प्रसारण पूर्णिया से किया गया, जिसे ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन पर बड़े स्क्रीन पर दिखाया गया।
रेलवे प्रशासन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और बैठने की पूरी व्यवस्था की थी।
जैसे ही पीएम मोदी ने नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाई, लोगों ने तालियां बजाकर खुशी जताई और एक-दूसरे को मिठाई खिलाई।
विकास की नई राहें खुलेंगी इस रेलखंड पर ट्रेन सेवा शुरू होने से शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों तक पहुंच आसान हो जाएगी।
स्थानीय प्रतिनिधियों ने कहा कि अब तक सीमांचल के अधिकांश हिस्से रेल कनेक्टिविटी की कमी से जूझ रहे थे, जिससे छात्रों, व्यापारियों और आम जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
अब यह परियोजना सीमांचल के विकास की नई इबारत लिखेगी।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

Seemanchal
नहर सूखी, पर आस्था नहीं — सीमांचल में ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर खुद बनाए छठ घाट, मोटर पंप से भरा पानी

Seemanchal
छठ पर ट्रेनों में भारी भीड़, फारबिसगंज तक स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग तेज़

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
