अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

अररिया में अस्पतालों में कैंप लगाकर मधुमेह की हुई जांच

अररिया में अस्पतालों में कैंप लगाकर मधुमेह की हुई जांच विश्व मधुमेह दिवस पर सदर अस्पताल समेत तमाम प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में विशेष कैम्प लगाया गया है। यह कैम्प 14 से 21 नवंबर तक चलेगा। कैम्प के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग अधिक से अधिक मधुमेह रोगियों की पहचान कर उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवा मुहैया

अररिया में अस्पतालों में कैंप लगाकर मधुमेह की हुई जांच

Article Advertisement

अररिया में अस्पतालों में कैंप लगाकर मधुमेह की हुई जांच विश्व मधुमेह दिवस पर सदर अस्पताल समेत तमाम प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में विशेष कैम्प लगाया गया है। यह कैम्प 14 से 21 नवंबर तक चलेगा। कैम्प के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग अधिक से अधिक मधुमेह रोगियों की पहचान कर उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराएगा।

Article Advertisement

सदर अस्पताल के एनसीडी क्लीनिक में गुरूवर को अस्पताल अधीक्षक डा. जितेन्द्र प्रसाद, एनसीडी क्लीनिक इंचार्ज डा. डीएनपी साह व नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. राजेश कुमार आदि ने संयुक्त रूप से शिविर का उद्घाटन किया। इसके बाद एनसीडी क्लीनिक प्रभारी समेत अन्य चिकित्सकों ने दर्जनों रोगियों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवाएं दी। मधुमेह से बचाव के तौर-तरीके बताये। शिविर में नि:शुल्क सुगर, ब्लड प्रेशर व आंख आदि की जांच कर जरूरी सलाह दी गयी। मधुमेह रोगियों के बीच मुफ्त इंसुलीन समेत अन्य आवश्यक दवाएं वितरित की गयी। बताया कि शिविर में करीब पांच दर्जन से अधिक रोगियों की स्वास्थ्य जांच की गयी, जिसमें करीब एक दर्जन मधुमेह के रोगी मिले। इससे पूर्व बैनर पोस्टर के माध्यम से लोगों को डायबिटिज के प्रति जागरूक किया गया। चिकित्सकों ने बताया कि बार-बार पेशाब होना, कमजोरी महसूस होना, लगातार वजन घटना व अधिक प्यास लगना मधुमेह के लक्षण हैं। मौके पर अस्पताल प्रबंधक विकास आनंद, डा. अली हसन, माला कुमारी, नेत्र सहायक सुनील कुमार, केशव झा आदि मौजूद रहे। इधर डीपीएम रेहान अशरफ ने बताया कि सभी पीएचसी में जांच शिविर लगायी गयी। स्रोत-हिन्दुस्तान  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read