अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अररिया में बाजारों में दिखी देशभक्ति की रौनक

अररिया: जिले में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को देशभक्ति का उत्साह चरम पर नजर आया। सुबह से ही बाजारों में चहल-पहल बनी रही और हर गली-मोहल्ला तिरंगे के रंग में रंगा दिखा। शहर के मुख्य मार्गों से लेकर गलियों तक तिरंगे झंडे, बिल्ले, गुब्बारे, टोपी और सजावटी सामग्री बेचने वाले दुकानों पर ख

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अररिया में बाजारों में दिखी देशभक्ति की रौनक

Article Advertisement

अररिया: जिले में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को देशभक्ति का उत्साह चरम पर नजर आया। सुबह से ही बाजारों में चहल-पहल बनी रही और हर गली-मोहल्ला तिरंगे के रंग में रंगा दिखा। शहर के मुख्य मार्गों से लेकर गलियों तक तिरंगे झंडे, बिल्ले, गुब्बारे, टोपी और सजावटी सामग्री बेचने वाले दुकानों पर खरीदारों की भीड़ जुटी रही।

Article Advertisement

चांदनी चौक, बस स्टैंड, एडीबी चौक और हटिया रोड सहित अन्य इलाकों में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। दुकानदारों ने स्वतंत्रता दिवस को ध्यान में रखते हुए विशेष स्टॉल लगाए, जिनमें तिरंगे रंग के रिबन, कलाई बैंड, कागज के झंडे और रंग-बिरंगे गुब्बारे सबसे ज्यादा बिक रहे थे। बच्चों और युवाओं में इन सामानों को खरीदने का खास उत्साह देखने को मिला। इधर, स्कूल और कॉलेजों में 15 अगस्त को होने वाले झंडारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रभात फेरी की तैयारियां जोरों पर हैं। कई शिक्षण संस्थानों में रिहर्सल का दौर भी जारी रहा। लोगों का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक राष्ट्रीय पर्व ही नहीं, बल्कि देशभक्ति और एकता का प्रतीक है, जिसे पूरे जोश और सम्मान के साथ मनाया जाता है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read