‘अररिया में रहना है तो…’, बयान देने वाले बीजेपी सांसद के घर पिस्टल लेकर घुसा शख्स Araria MP Pradeep Kumar Singh House: अररिया सांसद के घर एक शख्स अचानक पिस्टल लेकर पहुंच गया।
जिसे देख दहशत फैल गई।
Araria MP Pradeep Kumar Singh House: बिहार के अररिया से बीजेपी सांसद प्रदीप सिंह के घर मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान अचानक हड़कंप मच गया।
यहां एक व्यक्ति अवैध पिस्टल लेकर पहुंचा।
उसे देख लोगों में दहशत फैल गई।
बताया जा रहा है कि शख्स सांसद को जान से मारने की नीयत से घुसा था।
हालांकि उसे सांसद के सुरक्षाकर्मियों और कार्यकर्ताओं ने सूझबूझ से धर-दबोचा।
---विज्ञापन--- बनगामा का रहने वाला है अब्दुल्ला बताया जा रहा है कि शख्स का नाम अब्दुल्ला है और वह बनगामा का रहने वाला है।
पिस्टल लेकर पहुंचे युवक की सूचना मिलने पर ASP रामपुकार सिंह वहां पहुंचे और संदिग्ध को हिरासत में ले लिया।
अब्दुल्ला से पूछताछ की जा रही है।
अगर अररिया में रहना है तो हिन्दू बनना होगा… बता दें कि हाल ही में अररिया से बीजेपी सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने एक कार्यक्रम में विवादित बयान दिया था।
उन्होंने कहा था कि अगर अररिया में रहना है तो हिन्दू बनना होगा।
हिन्दू स्वाभिमान यात्रा के तहत कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी शिरकत की थी।
---विज्ञापन--- सांसद ने जताया जान को खतरा सांसद का कहना है कि उनकी जान को खतरा है।
उन्होंने पहले भी अपने ऊपर हमले की आशंका जताई थी।
उन्होंने कहा कि जब वह जनता दरबार में लोगों की शिकायतें सुन रहे थे, तभी एक शख्स छत के रास्ते से घर में अंदर आ गया।
इससे पहले कि वह कुछ कर पाता सुरक्षाकर्मियों ने उसे धर दबोचा।
जब उसकी जांच की गई तो कमर से पिस्टल बरामद हुई।
कौन हैं प्रदीप कुमार सिंह?
प्रदीप कुमार सिंह 2009 से लोकसभा सांसद रहे हैं।
उन्होंने 2019 के आम चुनाव में जीत हासिल की थी।
वह इससे पहले 2005 में बिहार विधानसभा में विधायक रह चुके हैं।
प्रदीप कुमार रसायन और उर्वरक संबंधी स्थायी समिति के सदस्य, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति के सदस्य भी हैं।
Article Advertisement
Seemanchal
‘अररिया में रहना है तो…’, बयान देने वाले बीजेपी सांसद के घर पिस्टल लेकर घुसा शख्स
‘अररिया में रहना है तो…’, बयान देने वाले बीजेपी सांसद के घर पिस्टल लेकर घुसा शख्स Araria MP Pradeep Kumar Singh House: अररिया सांसद के घर एक शख्स अचानक पिस्टल लेकर पहुंच गया। जिसे देख दहशत फैल गई। Araria MP Pradeep Kumar Singh House: बिहार के अररिया से बीजेपी सांसद प्रदीप सिंह के घर मंगलवार को जनसुन

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
पूर्णिया विश्वविद्यालय की परीक्षा में बड़ा बदलाव, 3 अक्टूबर की परीक्षा हुई स्थगित; अब 9 अक्टूबर को होगा पेपर

Seemanchal

Seemanchal
कटिहार में जमीन के कागजात को लेकर बड़ा अभियान, 31 अक्टूबर तक सुधरेंगी जमाबंदी की गलतियां; जानिए किसे मिलेगा फायदा

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
