अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Sitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतजमुई में 3,400 करोड़ का निवेश, CM सम्राट के नेतृत्व में बिहार को उद्योग और स्किल का हब बनाने की दिशा में तेजीपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाSitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतजमुई में 3,400 करोड़ का निवेश, CM सम्राट के नेतृत्व में बिहार को उद्योग और स्किल का हब बनाने की दिशा में तेजीपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चा

Article Advertisement

Seemanchal

अररिया का मुद्दा मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

अररिया का मुद्दा मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन अररिया जिले में अल्पसंख्यक थानादारों की संख्या शून्य, हो पदस्थापना अररिया गैर सरकारी संगठन अररिया का मुद्दा के संचालक व जन सुराज के नेता फैसल जावेद यासीन ने अररिया जिले में अल्पसंख्यक समुदाय का थाना प्रभारी के रूप में प्रतिनिधित्व शून्य होने के संबंध में म

अररिया का मुद्दा मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

Article Advertisement

अररिया का मुद्दा मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन अररिया जिले में अल्पसंख्यक थानादारों की संख्या शून्य, हो पदस्थापना अररिया गैर सरकारी संगठन अररिया का मुद्दा के संचालक व जन सुराज के नेता फैसल जावेद यासीन ने अररिया जिले में अल्पसंख्यक समुदाय का थाना प्रभारी के रूप में प्रतिनिधित्व शून्य होने के संबंध में मुख्यमंत्री बिहार नीतीश कुमार को एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा है. उन्होंने इस ज्ञापन की प्रतिलिपि जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को भी सौंपा है. ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री कार्यालय व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय को भी ईमेल के माध्यम से भेजी गयी है. फैसल जावेद यासीन ने अपने आवेदन में इस बात पर जोर दिया कि अररिया जिला अपने धार्मिक सौहार्द व गंगा जमुनी तहजीब को लेकर पूरे हिंदुस्तान में जाना जाता है. वहीं थानेदारों में अल्पसंख्यक समुदाय के प्रतिनिधित्व की कमी से प्रशासन की विश्वसनीयता व जिले की सामाजिक व धार्मिक समरसता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है.   फैसल जावेद यासीन ने मुख्यमंत्री से अपील की है कि जिले की जनसंख्या व उपलब्ध अधिकारियों के अनुपात को ध्यान में रखते हुए थानेदारों की नियुक्ति में अल्पसंख्यक समुदाय के योग्य अधिकारियों को भी शामिल किया जाएं. महिला समाज सेविका व बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी महिला प्रकोष्ठ की महासचिव अफसाना हसन ने भी कहा की प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ऐसा करना बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा की हमेशा से पुलिस प्रशासन में संतुलन बनाए रखने के लिए जिसकी जितनी आबादी उसकी उतनी भागीदारी के तर्ज पर पूर्व से व्यवस्था लागू रही है.   लोगों का विश्वास पुलिस के प्रति काफी सहयोगात्मक रहा है. ऐसे में पुलिस के उच्च पदाधिकारी को इसपर विचार करने की जरूरत है. अफसाना हसन ने कहा की फिलहाल जिला के पुलिस कप्तान के नेतृत्व में जिला में बेहतर काम हो रहा है व पुलिस के प्रति पब्लिक का विश्वास भी बढ़ा है.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read