अररिया में आपसी विवाद में अधेड़ को गोलियों से छलनी की, आधी रात को घर पर अपराधियों ने धावा बोला अररिया के भरगामा में एक अधेड़ को गोलियों से छलनी करके मार दिया गया. अपराधियों ने आधी रात को इस घटना को अंजाम दिया. बिहार के अररिया जिला अंतर्गत भरगामा प्रखंड क्षेत्र के पोठिया वार्ड संख्या 2 में रविवार देर रात्रि करीब डेढ़ बजे आपसी विवाद में गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी. जबकि एक महिला हाथ में गोली लगने से घायल हो गई है. आधी रात के बाद बड़ी संख्या में आए अपराधियों ने परमानंद यादव के घर पर धावा बोल दिया और गोलीबारी शुरू कर दी. जिसके बाद घर के कुछ सदस्य भय से भाग निकले जबकि कुछ लोग घिर गए जिनपर हमला बोला गया. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. आधी रात को अपराधियों ने धावा बोला, गोलियों से छलनी की घटना के संबंध मे मिली जानकारी अनुसार, पोठिया गांव के वार्ड संख्या 2 निवासी स्व शिवनंदन यादव के 45 वर्षीय पुत्र परमानंद यादव खाना खाकर अपने घर में सोये थे. इसी क्रम में 50-60 की संख्या में अपराधियों ने गोलीबारी करना शुरु कर दिया. गोली की आवाज सुनकर परमानंद यादव जग गया और अपने भतीजे चंदन यादव व रमण यादव को जगाया. जिसके बाद वे दोनों घर से भाग निकले. जबकि अपराधियों नें परमानंद यादव को लगातार पांच गोली मारकर छलनी कर दिया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. बचाने आयी भाभी को भी मारी गोली, अस्पताल में भर्ती वहीं परमानंद यादव को बचाने आई उसकी भाभी पर भी अपराधियों ने गोली दाग दी. गोली स्व दयानंद यादव की पत्नी लीला देवी( 55 वर्षीय) के बांह में जाकर फंस गयी है. जख्मी हालत में परिजनों ने उसे भरगामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अररिया सदर अस्पताल उसे रेफर कर दिया गया जहां उसका इलाज चल रहा है. जमीन विवाद में हत्या का परिजनों ने लगाया आरोप इधर घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि भूमि विवाद का एक मामला कोर्ट पहुंचा था. परमानंद यादव के पक्ष में उसका फैसला आया था. जमीन पर कब्जा करने के लिए भैया लाल यादव एवं उनके परिजनों ने बाहर से गुंडे मंगवाए और विवादित जमीन पर पिलर गाढ़ दिया और टीना से घेराबंदी करने लगा. गोलीबारी की आवाज सुनकर परमानंद जागा था. उसने दोनों भतीजों को जगाया तो वो भाग निकले लेकिन परमानंद की हत्या कर दी गयी. पुलिस के जाते ही फिर की गोलीबारी घटना की सूचना भरगामा पुलिस को दी गई वहीं मौके पर भरगामा पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया. जबकि घायल महिला को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं अपराधियों ने दबंगई दिखाते हुए प्रशासन के जाते ही फिर से गोलीबारी शुरू कर दिया पुनः भरगामा पुलिस घटनास्थल पर आई तो वे लोग भाग निकले. वहीं घटनास्थल पर पहुंचे एफएसएल की टीम,डीआईयू टीम व थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी संतोष कुमार पोद्दार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच में जुट गए हैं.
Article Advertisement
Seemanchal
अररिया में आपसी विवाद में अधेड़ को गोलियों से छलनी की, आधी रात को घर पर अपराधियों ने धावा बोला
अररिया में आपसी विवाद में अधेड़ को गोलियों से छलनी की, आधी रात को घर पर अपराधियों ने धावा बोला अररिया के भरगामा में एक अधेड़ को गोलियों से छलनी करके मार दिया गया. अपराधियों ने आधी रात को इस घटना को अंजाम दिया. बिहार के अररिया जिला अंतर्गत भरगामा प्रखंड क्षेत्र के पोठिया वार्ड संख्या 2 में रविवार देर

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
पूर्णिया विश्वविद्यालय की परीक्षा में बड़ा बदलाव, 3 अक्टूबर की परीक्षा हुई स्थगित; अब 9 अक्टूबर को होगा पेपर

Seemanchal

Seemanchal
कटिहार में जमीन के कागजात को लेकर बड़ा अभियान, 31 अक्टूबर तक सुधरेंगी जमाबंदी की गलतियां; जानिए किसे मिलेगा फायदा

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
