संपूर्ण टीकाकरण में जिले की उपलब्धि 85 फीसदी, करें 95 प्रतिशत स्वास्थ्य योजनाओं की मासिक समीक्षा बैठक मंगलवार को समाहरणालय स्थित परमान सभागार में हुई. बैठक की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ केके कश्यप ने की. अररिया. स्वास्थ्य योजनाओं की मासिक समीक्षा बैठक मंगलवार को समाहरणालय स्थित परमान सभागार में हुई. बैठक की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ केके कश्यप ने की. इसमें स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति के साथ-साथ आगामी स्वास्थ्य कार्यक्रमों के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत रणनीति पर विचार किया गया. बैठक में नियमित टीकाकरण, मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना के तहत भव्या एप का क्रियान्वयन, गर्भवती महिलाओं का एएनसी जांच, युवा क्लिनिक का संचालन सहित स्वास्थ्य विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं की उपलब्धियों की समीक्षा करते हुए इसे अधिक प्रभावी व उपयोगी बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये गये. बैठक में निर्धारित लक्ष्य के मुताबिक नवजात व गर्भवती महिलाओं को जरूरी टीकाकरण से आच्छादित करने पर विशेष जोर दिया गया. डीआईओ डॉ मोईज ने बताया कि संपूर्ण टीकाकरण मामले में जिले की उपलब्धि 85 फीसदी के करीब है. इसे हर हाल में 95 फीसदी तक लाने का लक्ष्य निर्धारित है. इसी तरह एमआर टीकाकरण के विभिन्न डोज में व्याप्त अंतर में सुधार के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया गया. बताया गया कि भव्या एप का सफल क्रियान्वयन स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकताओं में शुमार है. इसके तहत मरीजों के पंजीकरण, ऑनलाइन कंस्लटेशन व वाइटल जांच, दवा वितरण संबंधी उपलब्धियों में सुधार को लेकर जरूरी सुझाव अधिकारियों को दिये गये. जानकारी दी गयी कि बीते जुलाई महीने में पूरे गर्भकाल में चार एएनसी जांच मामले में जिले की उपलब्धि 83.12 फीसदी रही है. वहीं प्रथम तिमाही में गर्भवती महिलाओं को चिह्नित करते हुए एएनसी जांच मामले में जिले की उपलब्धि 66 प्रतिशत रही है. स्वास्थ्य अधिकारियों को प्रथम तिमाही में एएनसी जांच की संख्या बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया. पीएमएसएमए अभियान के तहत हाई रिस्क प्रेगनेंसी को चिह्नित करने व इसका कुशल प्रबंधन करते हुए सुरक्षित प्रसव को बढ़ावा देने की रणनीति पर बैठक में विचार किया गया. इसी तरह स्वास्थ्य संस्थानों में संचालित ओपीडी व आरकेएसके के तहत संचालित युवा क्लिनिक का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिये स्वास्थ्य अधिकारियों को बैठक में निर्देशित किया गया. सिविल सर्जन डॉ केके कश्यप ने कहा कि स्वास्थ्य योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में स्वास्थ्य अधिकारियों का प्रभावी नेतृत्व जरूरी है. स्वास्थ्य अधिकारी अपने स्तर से संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करें. इस क्रम में कमतर प्रदर्शन करने वाले एएनएम व आशा को चिह्नित कर उनके प्रदर्शन में सुधार को लेकर विशेष पहल की जाये. बुधवार व शुक्रवार को सभी एमओआईसी, बीएचएम, बीसीएम अपने स्तर से कम से कम 16 टीकाकरण सत्र स्थलों का निरीक्षण करें. ताकि सत्र का सफल आयोजन संभव हो सके. पीएमएसएमए के निर्धारित तिथि को चिह्नित साइटों पर एमबीबीएस डॉक्टरों की प्रतिनियुक्ति को लेकर निर्धारित रोस्टर तैयार करने का निर्देश उन्होंने दिया. डीपीएम संतोष कुमार ने कहा कि विभिन्न योजनाओं से संबंधित रिपोर्ट तैयार करने से पहले डेटा वेलिडेशन जरूरी है. स्वास्थ्य कर्मी निर्धारित समय पर डेटा उपलब्ध करायें. ताकि डेटा का संधारण कुशलता पूर्वक संभव हो सके. बैठक में डीवीबीडीसीओ डॉ अजय कुमार, सीडीओ डॉ वाईपी सिंह, डीएमएनई पंकज कुमार, डीपीसी राकेश कुमार, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, बीएचएम, बीसीएम सहित स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न सहयोगी संस्था के प्रतिनिधि मौजूद थे.
Seemanchal
संपूर्ण टीकाकरण में जिले की उपलब्धि 85 फीसदी, करें 95 प्रतिशत
संपूर्ण टीकाकरण में जिले की उपलब्धि 85 फीसदी, करें 95 प्रतिशत स्वास्थ्य योजनाओं की मासिक समीक्षा बैठक मंगलवार को समाहरणालय स्थित परमान सभागार में हुई. बैठक की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ केके कश्यप ने की. अररिया. स्वास्थ्य योजनाओं की मासिक समीक्षा बैठक मंगलवार को समाहरणालय स्थित परमान सभागार में हुई. ब

Article Advertisement
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

Seemanchal
नहर सूखी, पर आस्था नहीं — सीमांचल में ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर खुद बनाए छठ घाट, मोटर पंप से भरा पानी

Seemanchal
छठ पर ट्रेनों में भारी भीड़, फारबिसगंज तक स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग तेज़

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
