रेलवे का सामान चोरी करने के आरोप में तीन युवक गिरफ्तार कबाड़ दुकानदार ने आआरपीएफ को दी सूचना पुलिस गिरफ्त में आरोपी. प्रतिनिधि, फारबिसगंज फारबिसगंज रेलवे स्टेशन परिसर से रेलवे के चार एलुमिनियम टैंक की चोरी करने के आरोप में फारबिसगंज आरपीएफ की टीम ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. चोरों को कबाड़ में चोरी का सामान रंगे हाथों पकड़ा गया. गिरफ्तार युवकों के पास से चोरी का चार टैंक एलुमिनियम बरामद करते हुए घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक जब्त की गयी है. आरपीएफ सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक गिरफ्तार युवकों में अब्दुल बारीक पिता फूल मोहम्मद व मो सैफुल्लाह पिता जहीर उद्दीन दोनों मिर्जापुर डुमरिया वार्ड संख्या 10 रानीगंज के रहने वाले हैं. वहीं मो क्याम पिता जब्बार अंसारी वार्ड संख्या 15 पोखर बस्ती फारबिसगंज का रहने वाला है. आरपीएफ प्रभारी उमेश प्रसाद सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि फारबिसगंज रेलवे स्टेशन परिसर से बीती रात चोरों ने चार एलुमिनियम टैंक की चोरी कर ली. प्रत्येक टैंक का वजन लाभग 50 किलो से अधिक है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार उक्त तीनों युवकों बुधवार को चारों टैंक बथनाहा मंडल चौक के समीप एक कबाड़ की दुकान में बेचने का प्रयास कर रहे थे. कबाड़ी दुकान के संचालक अनिल कुमार मंडल को संदेह हुआ कि ये रेलवे का टैंक है. तो उन्होंने फारबिसगंज आरपीएफ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी. सूचना मिलते ही आरपीएफ प्रभारी उमेश प्रसाद सिंह, जोगबनी रेलवे स्टेशन के आरपीएफ के अनि चंद्रभूषण साहा, हवलदार अबुल हसन सहित अन्य आरपीएफ जवान सदल-बल बथनाहा मंडल चौक पहुंचे. इस क्रम में चोरी की घटना में संलिप्त सभी तीन चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया. आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि टैंक चोरी मामले में गिरफ्तार तीनों युवकों को आरपीएफ के आईपीएफ पोस्ट पूर्णिया अग्रेतर कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा है. रेलवे स्टेशन पर पड़े लावारिश बैग को आरपीएफ ने यात्री को सौंपा फोटो-25- यात्री को बरामद बैग सौंपते आरपीएफ प्रभारी. प्रतिनिधि, फारबिसगंज फारबिसगंज रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म संख्या एक पर बुधवार को लावारिश अवस्था में बरामद एक ट्रॉली बैग को आरपीएफ प्रभारी उमेश प्रसाद सिंह सहित अन्य जवानों की सक्रियता से बैग के मालिक को सौंप दिया गया. उक्त बैग रेल यात्री राजेश कुमार राम पिता अजीत राम बालू टोला फसिया कटिहार निवासी का था. आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि ट्रेन के पास हो जाने के बाद जब वे प्लेटफार्म पर गश्ती कर रहे थे तो प्लेटफार्म संख्या 01 पर एक ट्रॉली बैग लावारिश अवस्था में पड़ा मिला. इसे आरपीएफ कार्यालय में सुरक्षित रख लिया गया. इसी क्रम में एक यात्री की शिकायत पर उनका ट्रॉली बैग उन्हें सौंप दिया गया. बताया गया कि उनकी ट्रॉली बैग स्टेशन पर ही छूट गया था. रेल यात्री राजेश कुमार राम ने बताया कि एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वे कटिहार से फारबिसगंज आये हैं. कार्यक्रम की समाप्ति पर ट्रेन संख्या 07554 से वे कटिहार लौट रहे थे. इसी क्रम में उनके साथ कि बहन सिमरन राज पति राजवीर यादव रामपारा मिस्त्री टोला कटिहार निवासी का लाल रंग का ट्रॉली बैग प्लेटफार्म पर ही छूट गया. कटिहार पहुंचने के बाद वहां रेलवे स्टेशन पर इसकी शिकायत की गयी. इसके बाद फारबिसगंज आरपीएफ द्वारा बैग सुरक्षित रखे जाने की जानकारी मिली. इसके बाद फिर फारबिसगंज आरपीएफ कार्यालय पहुंच बैग प्राप्त किया गया. मारपीट व छिनतई को लेकर प्राथमिकी दर्ज पलासी. प्रखंड क्षेत्र के दिघली गांव निवासी बीबी मुजलेमा ने मारपीट व छिनतई को लेकर पलासी थाना में पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया है. दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने कहा कि वे अपने पति के साथ जरूरी सामान खरीदने के लिये कलियागंज जा रही थी. इस क्रम में उक्त लोगों द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट व छिनतई की घटना को अंजाम दिया गया. मामले में दिघली गांव के मो मुश्ताक, बीबी रसीदा, मो. कैय्यूम, मो मुस्तकीम व सालगुड़ी सिकटी निवासी मो जलाल को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. आरोपित किया गया है. स्थानीय स्तर पर पंचायती को थाना को आवेदन देने में हुई देरी की वजह बताया गया है.
Article Advertisement
Seemanchal
रेलवे का सामान चोरी करने के आरोप में तीन युवक गिरफ्तार
रेलवे का सामान चोरी करने के आरोप में तीन युवक गिरफ्तार कबाड़ दुकानदार ने आआरपीएफ को दी सूचना पुलिस गिरफ्त में आरोपी. प्रतिनिधि, फारबिसगंज फारबिसगंज रेलवे स्टेशन परिसर से रेलवे के चार एलुमिनियम टैंक की चोरी करने के आरोप में फारबिसगंज आरपीएफ की टीम ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. चोरों को कबाड़ में

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
सीमा पर तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, लैलोखर में 102 लीटर नेपाली शराब बरामद

Seemanchal
AI पर नए नियम लाने की तैयारी में केंद्र सरकार, डीपफेक और डिजिटल सुरक्षा पर रहेगा जोर

Seemanchal
पूर्णिया विश्वविद्यालय की परीक्षा में बड़ा बदलाव, 3 अक्टूबर की परीक्षा हुई स्थगित; अब 9 अक्टूबर को होगा पेपर

Bihar
बिहार में सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर जोर, विभागों की गतिविधियां तेज

Bihar
त्योहारों से पहले बिहार के बाजारों में बढ़ी रौनक, खरीदारों की पसंद में आया बदलाव
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15161 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8217 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6757 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6012 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5655 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5244 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15161 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8217 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6757 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6012 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5655 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5244 views
