सीओ की कार्यशैली से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन सीओ पर लगाया काम नहीं करने का आरोप गुरुवार को रानीगंज अंचल कार्यालय के समीप अंचलाधिकारी व अंचलकर्मी की कार्यशैली से नाराज लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया है. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि हमलोग जब भी अंचल अधिकारी व अंचलकर्मी के पास कोई भी काम लेकर आते हैं तो वे नहीं मिलते हैं. जब मिलते भी हैं तो उनके निदान में काफी विलंब किया जाता है. हमलोगों को बेवजह दौड़ाया जाता है. प्रदर्शन में शामिल राजद के पूर्व विधान सभा प्रत्याशी अविनाश मंगलम ,मो यासीन, मो सुभान, डेविड कुमार, मो जाबीर, सुधीर सिंह,गौरख यादव, मो मोहसीन, मो सकुर, मो उमन आदि ने बताया कि हमलोग जमीन का काम लेकर कई दिन अंचल कार्यालय आए. अंचल अधिकारी से मिले भी. लेकिन सिर्फ काम का निदान का आश्वासन दिया जाता है, लेकिन काम नहीं किया जाता है. गौरख यादव ने बताया कि राजस्व कर्मचारी राकेश कुमार को परिमार्जन के लिए जमीन का सारा कागजात दिए. लेकिन परिमार्जन नहीं किया गया. अब राजस्व कर्मचारी के द्वारा कहा जा रहा है की न्यू एंट्री होगा. सुधीर सिंह ने बताया कि हम अपने जमीन संबंधी मामले को लेकर सीओ से पांच दिन मिले. लेकिन सिर्फ आश्वासन दिया जाता है, काम नहीं किया जाता है. मो सुबहान ने बताया कि हम जमीन का एलपीसी केस नंबर 878/24- 25,875/24- 25 ऑनलाइन किए सारा कागजात दिए. फिर भी रिजेक्ट कर दिया गया. इसी प्रकार परिमार्जन भी रिजेक्ट कर दिया गया है. प्रदर्शनकारी तीन बजे हीं अंचल कार्यालय में कोई कर्मी के नहीं मिलने से काफी नाराज दिख रहे थे. प्रदर्शनकारियों ने अंचल अधिकारी व जिला प्रशासन से भू-धारियों का काम सुचारू ढंग से करने का मांग किया है. इधर अंचल अधिकारी प्रियव्रत कुमार ने बताया कि हम ढ़ाई बजे तक कार्यालय में थे. कुछ जरूरी काम के कारण कहीं निकल गए थे. जहां तक कर्मी का बात है तो एक क्लर्क छुट्टी पर है व प्रधान सहायक अनुमंडल लोक शिकायत चले गए थे. इसी कारण कार्यालय में कोई वरीय कर्मी मौजूद नहीं थे. लोगों का जो भी शिकायत है. उसका हर संभव निदान का प्रयास किया जायेगा.
Article Advertisement
Seemanchal
सीओ की कार्यशैली से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन सीओ पर लगाया काम नहीं करने का आरोप
सीओ की कार्यशैली से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन सीओ पर लगाया काम नहीं करने का आरोप गुरुवार को रानीगंज अंचल कार्यालय के समीप अंचलाधिकारी व अंचलकर्मी की कार्यशैली से नाराज लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया है. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि हमलोग जब भी अंचल अधिकारी व अंचलकर्मी के पास कोई भी काम लेकर आते है

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
पूर्णिया विश्वविद्यालय की परीक्षा में बड़ा बदलाव, 3 अक्टूबर की परीक्षा हुई स्थगित; अब 9 अक्टूबर को होगा पेपर

Seemanchal

Seemanchal
कटिहार में जमीन के कागजात को लेकर बड़ा अभियान, 31 अक्टूबर तक सुधरेंगी जमाबंदी की गलतियां; जानिए किसे मिलेगा फायदा

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
