मारपीट में छह लोग घायल, दो की स्थिति गंभीर बकरी चोरी के विवाद में हुई थी मारपीट 7- प्रतिनिधि, भरगामा बकरी चोरी मामले को लेकर हुए विवाद में मारपीट की घटना में दोनों पक्षों के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरगामा में इलाज करवाया गया. बताया गया कि बीरनगर पूरब पंचायत के वार्ड संख्या 14 में तीन दिन पूर्व बकरी चोरी होने का आरोप दूसरे पक्ष पर लगाया. वार्ड सदस्य मो शकील ने बताया कि सोमवार को हमलोग बकरी मांगने मो रहमत के दरवाजे पर गये. इसी बीच दोनों पक्ष के बीच कहासुनी हो गई. जो खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया. वहीं मो रहमान, मो नजीर, मो राजा, मो सैफ अली, हमजा अली, मो गुल्फराज, मो सरफराज, मो नजर, मो जमशेद, मो अल्ताफ ने लाठी-डंडा, फरसा से लैस मजमा बनाकर मारपीट करने लगा. जिसमें मो शकील के सर पर फरसा का जोरदार प्रहार कर दिया. जिससे उसके सर पर गहरा जख्म हो गया. वे अचेत हो गये. हालांकि बचाने पहुंचे मो रहमत पिता मो शकील, मो ताहिर पिता मो लतीफ, अजराना खातून पति मो चांद को भी फरसा व लोहे के रड से मारपीट कर घायल कर दिया. इस दौरान धक्का मुक्की के दौरान दूसरे पक्ष के दो लोग भी घायल हो गये. हो- हंगामा सुनकर स्थानीय ग्रामीण जुट गये. इसकी सूचना भरगामा पुलिस को दिया. भरगामा पुलिस ने सूचना पर पहुंचकर घायलों को भरगामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जहां ड्यूटी पर तैनात डाॅ आभा ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर गंभीर रूप से घायल मो शकील, मो तासीर व बीवी अजराना को सीटी स्कैन कराने के लिए अररिया सदर अस्पताल रेफर कर दिया. मामले को लेकर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया घटना की जानकारी मिली है. पीड़ित पक्ष के द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन प्राप्त होते ही अग्रतर कार्रवाई की जायेगी.
Seemanchal
मारपीट में छह लोग घायल, दो की स्थिति गंभीर बकरी चोरी के विवाद में हुई थी मारपीट
मारपीट में छह लोग घायल, दो की स्थिति गंभीर बकरी चोरी के विवाद में हुई थी मारपीट 7- प्रतिनिधि, भरगामा बकरी चोरी मामले को लेकर हुए विवाद में मारपीट की घटना में दोनों पक्षों के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरगामा में इलाज करवाया गया. बताया गया कि बीरनगर पूरब

Article Advertisement
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

Seemanchal
नहर सूखी, पर आस्था नहीं — सीमांचल में ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर खुद बनाए छठ घाट, मोटर पंप से भरा पानी

Seemanchal
छठ पर ट्रेनों में भारी भीड़, फारबिसगंज तक स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग तेज़

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
