अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसानGanga Path Project: बिहार में गंगा किनारे बनेंगी 3 नई सड़कें, 219 किमी होगी लंबाई, जानिए DPR में क्या-क्या रहेगाबिहार सीमांचलः किशनगंज में अल्पसंख्यक आबादी 70 और अररिया में 40 प्रतिशत?, नई बस्तियों-धार्मिक स्थलों के तेज...Nawada News: गोविंदपुर में सीएसपी की दीवार काट 1.75 लाख की चोरीआजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसानGanga Path Project: बिहार में गंगा किनारे बनेंगी 3 नई सड़कें, 219 किमी होगी लंबाई, जानिए DPR में क्या-क्या रहेगाबिहार सीमांचलः किशनगंज में अल्पसंख्यक आबादी 70 और अररिया में 40 प्रतिशत?, नई बस्तियों-धार्मिक स्थलों के तेज...Nawada News: गोविंदपुर में सीएसपी की दीवार काट 1.75 लाख की चोरी

Article Advertisement

Seemanchal

मछली मारने के दौरान युवक की संदेहास्पद मौत को लेकर फैली सनसनी

मछली मारने के दौरान युवक की संदेहास्पद मौत को लेकर फैली सनसनी जोकीहाट महलगांव थाना क्षेत्र के कुर्सेल पंचायत अंतर्गत बलुवा गांव वार्ड संख्या 12 में सरताज नामक एक युवक की सोमवार की रात मछली मारने के दौरान संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. मौत को लेकर मंगलवार को गांव में सुबह तक हंगामा होता रहा. मृतक

मछली मारने के दौरान युवक की संदेहास्पद मौत को लेकर फैली सनसनी

Article Advertisement

मछली मारने के दौरान युवक की संदेहास्पद मौत को लेकर फैली सनसनी जोकीहाट महलगांव थाना क्षेत्र के कुर्सेल पंचायत अंतर्गत बलुवा गांव वार्ड संख्या 12 में सरताज नामक एक युवक की सोमवार की रात मछली मारने के दौरान संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. मौत को लेकर मंगलवार को गांव में सुबह तक हंगामा होता रहा. मृतक के परिजनों द्वारा तरह-तरह के आरोप लगाया जाता रहा. लेकिन मामला बिगड़ता देख कर स्थानीय लोगों व दोनों पक्ष के लोगों की मौजूदगी में दिनभर पंचायत हुई.   पंचायत में चार लाख रुपये जुर्माना आरोपी युवक पर लगाया गया. पंचायत के बाद आखिरकार मौत के कारण को सांप काटने की बात कहकर रफा-दफा कर दिया गया. मृतक व्यक्ति का नाम सरताज, पिता स्व बहारूद्दीन, वार्ड संख्या 12, ग्राम बलुआ, पंचायत कुर्सेल थाना महलगांव का निवासी था. कुछ ग्रामीणों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि सोमवार की रात पड़ोस के एक युवक के साथ सरताज मछली पकड़ने नदी में गया था.   जब लौट कर काफी समय तक घर नहीं आया तो तहकीकात शुरू हुई. खोजबीन के बाद बेहोशी की हालत में सरताज को नदी के किनारे पाया गया. ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए अररिया ले जाया गया. इससे पहले रास्ते में सरताज की मौत हो गयी. इसके बाद शव को वापस बलुआ गांव लाया गया. जहां परिजनों द्वारा हंगामा किये जाने के बाद मामला बिगड़ता देख मंगलवार की सुबह से बलुआ व कुर्सेल के लोगों व जनप्रतिनिधियों की मदद से काफी गहमा-गहमी के बीच पंचायत हुई.   जिसमें आरोपी पक्ष को आर्थिक दंड लगाया गया. फिर एक पंचनामा बनाकर मामले को रफा-दफा कर दिया गया. पंचनामा में मृतक की पत्नी का अंगूठा लगाया गया है. हालांकि सूचना मिलते ही महलगांव पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली. थानाध्यक्ष कनकलता ने बताया कि परिवार वालों के अनुसार युवक मछली मारने पड़ोस के युवक के साथ नदी में गया था. पानी में कुछ काट लिया. इलाज के दौरान मौत हो गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्या की बात से मृतक की पत्नी व रिश्तेदारों ने इंकार किया है. लेकिन बुलवा गांव से लेकर महलगांव थाना क्षेत्र में दिनभर सरताज की मौत को लेकर तरह-तरह की बातें लोगों के बीच हो रही थी.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read