अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

अररिया के फारबिसगंज में चंदा जुटाकर सड़क मरम्मत करायी

अररिया के फारबिसगंज में चंदा जुटाकर सड़क मरम्मत करायी फारबिसगंज प्रखंड के आरटी मोहन वार्ड दस दस स्थित कामत टोला में विगत माह आयी बाढ़ से कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गयी। इस कारण ग्रामीणों को आवाजाही करने में काफी दिक्कतें हो रही थी। ग्रामीणों ने इस समस्या से निजात दिलाने के लिए जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिक

अररिया के फारबिसगंज में चंदा जुटाकर सड़क मरम्मत करायी

Article Advertisement

अररिया के फारबिसगंज में चंदा जुटाकर सड़क मरम्मत करायी फारबिसगंज प्रखंड के आरटी मोहन वार्ड दस दस स्थित कामत टोला में विगत माह आयी बाढ़ से कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गयी। इस कारण ग्रामीणों को आवाजाही करने में काफी दिक्कतें हो रही थी।

Article Advertisement

ग्रामीणों ने इस समस्या से निजात दिलाने के लिए जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारी तक का दरवाजा खटखटाया। मगर हर जगह निराशा ही हाथ लगी। इसके बाद ग्रामीणों ने आपस में चंदा जुटाकर सड़क पर मिट्टी भराई कराकर चलने लायक बनाया। ग्रामीण मो. राकिब आलम ने बताया कि प्रखंड के पुरंदाहा से खावसपुर जाने वाली महत्त्वपूर्ण सड़क कामत टोला के पास बाढ़ से सड़कें जगह-जगह टूट गयी। मुख्य भी सड़क टूट गयी, मगर अबतक मरम्मत हो पाया। ग्रामीणों ने बताया कि सांसद प्रदीप कुमार सिंह, विधायक विद्यासागर केशरी उर्फ मंचन केशरी समेत डीडीसी को भी मामले की जानकारी देते हुए क्षतिग्रस्त सड़क मरम्मत कराने की मांग की गई। बावजूद किसी ने ध्यान नहीं दिया। इसके बाद विवश होकर ग्रामीणों ने स्वयं चंदा इकट्ठा कर क्षतिग्रस्त सड़क पर मिट्टी भराई कराकर आवाजाही चालू कराया है। सहयोग करने वाले लोगों में मो. राकिब आलम, आरिफ हुसैन, जुबेर आलम, अफरोज आलम, तारिक अनवर, साकिब रब्बानी, आफताब आलम, मो. कलाम, हलीम, नूर हसन आदि शामिल हैं। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read