अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Seemanchal

व्यापारियों को लाभान्वित करने वाले जीएसटी सुधारों पर पीएम मोदी को साधुवाद, अररिया में जताई खुशी

अररिया: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिला की प्राचीर से दिए अपने 103 मिनट के भाषण में देश को अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार (Next Generation GST Reforms) की सौगात दी। इस घोषणा के बाद अररिया सहित पूरे देश में व्यापारी वर्ग में खुशी की लहर दौड़ गई है। जीएसटी प्रैक्टिशनर मो. द

व्यापारियों को लाभान्वित करने वाले जीएसटी सुधारों पर पीएम मोदी को साधुवाद, अररिया में जताई खुशी

Article Advertisement

अररिया: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिला की प्राचीर से दिए अपने 103 मिनट के भाषण में देश को अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार (Next Generation GST Reforms) की सौगात दी। इस घोषणा के बाद अररिया सहित पूरे देश में व्यापारी वर्ग में खुशी की लहर दौड़ गई है।

Article Advertisement

जीएसटी प्रैक्टिशनर मो. दानिश ने अररिया के व्यापारियों की ओर से प्रधानमंत्री को साधुवाद दिया और कहा कि यह सुधार करोड़ों आम नागरिकों व कारोबारियों के लिए ऐतिहासिक कदम है। लंबे समय से व्यापारी वर्ग यह मांग कर रहा था कि जीएसटी व्यवस्था और सरल बने। मो. दानिश ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अब केवल दो मानक स्लैब लागू करने और कंपनसेशन सेस को समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। यह न सिर्फ आम आदमी को राहत देगा बल्कि कारोबारियों पर टैक्स अनुपालन का बोझ भी कम करेगा। उन्होंने बताया कि इन सुधारों से रोजमर्रा की जरूरी चीजें सस्ती होंगी, कर प्रणाली पारदर्शी और सरल बनेगी, और देश की अर्थव्यवस्था में नई ऊर्जा का संचार होगा। यह कदम जीवन और व्यापार दोनों को आसान बनाने में योगदान देगा और विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। व्यापारियों ने प्रधानमंत्री के इस दूरदर्शी और जनता-हितैषी निर्णय की सराहना की है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read