BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयारबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयार
Seemanchal

अररिया: डब्ल्यूएचओ टीम ने उन्मूलन अभियान की समीक्षा की

Published: 15/12/2019, 10:44:21 am246 viewsSeemanchal Live

अररिया: डब्ल्यूएचओ टीम ने उन्मूलन अभियान की समीक्षा की डब्ल्यूएचओ अंतरराष्ट्रीय स्तर की छह सदस्यीय डॉक्टरों की टीम शनिवार को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचकर कालाजार उन्मूलन की समीक्षा की। जांच टीम विभिन्न बिंदुओं पर दो भागों में बंट गयी। जहां एक टीम अस्पताल के कागजात के रिपोर्ट की जांच की तो दूसरी टीम प्र

Seemanchal Live
अररिया: डब्ल्यूएचओ टीम ने उन्मूलन अभियान की समीक्षा की डब्ल्यूएचओ अंतरराष्ट्रीय स्तर की छह सदस्यीय डॉक्टरों की टीम शनिवार को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचकर कालाजार उन्मूलन की समीक्षा की। जांच टीम विभिन्न बिंदुओं पर दो भागों में बंट गयी। जहां एक टीम अस्पताल के कागजात के रिपोर्ट की जांच की तो दूसरी टीम प्रखंड के कई स्थानों का निरीक्षण किया। जांच टीम में डब्ल्यू एचओ के डॉ. डेनियल आर्वा, डॉ.अशोक सिंह, नेपाल के डॉ. सुरेंद्र अर्वन, दिल्ली के डॉ. राकेश किशोर एवं केयर इंडिया डॉ बनर्जी शामिल थे। टीम के सदस्यों ने सबसे पहले 10 बजे कार्यालय पहुंच कर अस्पतालों में उपलब्ध सुविधाओं तथा संसाधनों की समीक्षा की। इस दौरान छिड़काव स्प्रे एवं दवा उपलब्ध की जानकारी ली। जहां 52 मशीन पर्याप्त मात्रा में पाया गया। साथ ही चिकित्सकों और कर्मचारियों के कार्यों की भी जांच की गयी। वहीं सरकार द्वारा मरीजों को दी जाने वाली राशि के बारे में भी जानकारी ली। टीम ने दिन भर जांच करने के बाद शाम में पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान टीम ने पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा—निर्देश भी दिए। मरीजों द्वारा मिले फिडबैक के आधार पर सुविधाओं में सुधार लाने का निर्देश दिया गया। मौके पर डॉ अशोक सिंह ने बताया की कालाजार उन्मूलन के लिए जिले में युद्धस्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। बाकी बचे कालाजार के प्रकोप को बहुत ही जल्द अभियान चला कर समाप्त कर दिया जाएगा। इस मौके पर डीभीडी पदाधिकारी डॉ अजय कुमार, उपाधीक्षक डॉ आशुतोष कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजीव बसाक, प्रभारी प्रबंधक अविनाश कुमार, केटीएस के हेमंत कुमार सहित अन्य मौजूद थे। HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Related News

Trending News

Most Read