अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
सीमा पर तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, लैलोखर में 102 लीटर नेपाली शराब बरामदबिहार में सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर जोर, विभागों की गतिविधियां तेजभारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 मुकाबले से पहले बढ़ी चुनौती, भारतीय टीम की गेंदबाजी पर उठे सवालदुर्गा पूजा के रंग में रंगा बॉलीवुड, काजोल ने परिवार के साथ मनाया उत्सवAI एजेंट्स को लेकर बड़ा साइबर खतरा, CERT-In ने भारतीय संगठनों को किया सतर्कपश्चिम एशिया में तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ी चिंता, वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर नजरRLM में टूट की खबरों के बीच बड़ा यू-टर्न, रामपुकार सिन्हा ने नाम लिया वापस; अब JDU के साथBhagalpur News: किशनगंज : हाटगांव विद्यालय में एसएसबी ने किया आपदा प्रबंधन का मॉक ड्रिल ।Bhagalpur News: सहरसा: ऑटो अनियंत्रित होने से युवक गंभीर रूप से घायलBhagalpur News: पूर्णिया: शराब के साथ पांच गिरफ्तारShravasti News: अधिकारियों ने की भारत नेपाल सीमा पर संयुक्त निरीक्षण एवं पेट्रोलिंगसीमा पर तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, लैलोखर में 102 लीटर नेपाली शराब बरामदबिहार में सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर जोर, विभागों की गतिविधियां तेजभारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 मुकाबले से पहले बढ़ी चुनौती, भारतीय टीम की गेंदबाजी पर उठे सवालदुर्गा पूजा के रंग में रंगा बॉलीवुड, काजोल ने परिवार के साथ मनाया उत्सवAI एजेंट्स को लेकर बड़ा साइबर खतरा, CERT-In ने भारतीय संगठनों को किया सतर्कपश्चिम एशिया में तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ी चिंता, वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर नजरRLM में टूट की खबरों के बीच बड़ा यू-टर्न, रामपुकार सिन्हा ने नाम लिया वापस; अब JDU के साथBhagalpur News: किशनगंज : हाटगांव विद्यालय में एसएसबी ने किया आपदा प्रबंधन का मॉक ड्रिल ।Bhagalpur News: सहरसा: ऑटो अनियंत्रित होने से युवक गंभीर रूप से घायलBhagalpur News: पूर्णिया: शराब के साथ पांच गिरफ्तारShravasti News: अधिकारियों ने की भारत नेपाल सीमा पर संयुक्त निरीक्षण एवं पेट्रोलिंग

Article Advertisement

Seemanchal

अररिया: शिक्षकों द्वारा इस वैश्विक महामारी में बच्चों को सेवा के गुण सिखाए जा रहे हैं।

*अररिया (फारबिसगंज):-एसजी टीचिंग सेंटर फैंसी मार्केट फारबिसगंज के शिक्षकों द्वारा इस वैश्विक महामारी में बच्चों को सेवा के गुण सिखाए जा रहे हैं। इन दिनों संस्थान के निदेशक राशिद जुनैद जहां विभिन्न संगठनों के साथ मिलकर आश्रितों को भोजन पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं वही एसजी के शिक्षकों के साथ मिलकर बच

अररिया: शिक्षकों द्वारा इस वैश्विक महामारी में बच्चों को सेवा के गुण सिखाए जा रहे हैं।

Article Advertisement

*अररिया (फारबिसगंज):-एसजी टीचिंग सेंटर फैंसी मार्केट फारबिसगंज के शिक्षकों द्वारा इस वैश्विक महामारी में बच्चों को सेवा के गुण सिखाए जा रहे हैं। इन दिनों संस्थान के निदेशक राशिद जुनैद जहां विभिन्न संगठनों के साथ मिलकर आश्रितों को भोजन पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं वही एसजी के शिक्षकों के साथ मिलकर बच्चों को वीडियो कॉलिंग पर पढ़ाई के साथ साथ सेवा की भावना के लिए लगातार प्रेरित कर रहे हैं बताया कि संस्थान के द्वारा "हम छात्र हम खिलाएंगे भूखों को खाना" नाम से मुहिम चलाकर बच्चों को रोजाना कम से कम एक आश्रित को खाना खिलाने व लोगों को सोशल डिस्टेन्सिंग, साबुन से हाथ धोने के फायदे के प्रति जागरूक करने की अपील की है। निदेशक ने बताया कि अभी भी ग्रामीण व आर्थिक तौर पर निर्धन मुहल्लों में लोग सोशल डिस्टेन्सिंग को नही समझ पा रहे है जो काफी भयावह रूप ले सकता है,ऐसे में उन्हें जागरूक करना एकमात्र उपाय है। वहीं प्राचार्य मेराज अंसारी ने इस संदर्भ में बताया, कि इस वैश्विक महामारी में हर स्तर पर लोग परेशान हैं लेकिन खासतौर पर दैनिक मजदूरी करने वाले व भिक्षा से जीवन यापन करने वालों के लिए भूख की समस्या आम है। ऐसे में अगर हर परिवार के बच्चे "हम छात्र हम खिलाएंगे भूखों को खाना" मुहिम के हिस्सा बने तो कोई भी भूखा नहीं रहेगा, वहीं इससे बच्चों में समाज के प्रति भावनात्मक विकास होगा जो समाज के लिए सुखद अनुभव होगा।शिक्षकों ने आमतौर पर हर परिवार के बच्चों से इस सेवा मुहिम में जुड़ने की अपील करने के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर से परहेज करने को कहा क्योकि अभी लोग मज़बूरी में मदद ले रहे है, जिसका सोशल मीडिया पर मजाक बनाना गलत है। वही छात्रों के इस मुहिम में शामिल होने से भूखों की समस्या आसानी से समाप्त हो जाएगी। इस सेवा मुहिम में तेजनारायण मेहता, अरविंद ठाकुर, साकिब आलम,करण कुमार,अलीमुल हक,आशीष भगत, ज्योतिष कर्ण, रुख़सार प्रवीण, विशाल कुमार सहित बच्चों में नेहा, बिलकिश, दानिश, नीरज नीति, सरस्वती, प्रियांशु, रेहान,गौतम, गोपाल, रोशनी, सोनी, शगुफ़्ता, तरन्नुम, समीर, फ़िज़ा, नजराना, रेशमा, ख़ुशी, सानिया, निक्की, आयशा, निखिल, राहुल, शमा, अतुल, निशहत, अंजुम, शबनम आदि मुहिम से जुड़कर सेवा दे रहे है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read