वायरस संक्रमण को लेकर लागू लॉक डाउन के शत प्रतिशत अनुपालन को लेकर जिला पदाधिकारी, श्री प्रशांत कुमार सीएच एवं पुलिस अधीक्षक, श्री धुरत सायली द्वारा संयुक्त रूप से सोमवार को जिला पदाधिकारी कार्यालय में वीडियो कान्फ्रेेंस के माध्यम से सभी संबंधित प्रखंड के वरीय पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थाना अध्यक्ष तथा एमओआईसी तथा बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के साथ लागू लॉक डाउन के दौरान संचालित विभिन्न गतिविधियों को लेकर गहन समीक्षा की गई।
Seemanchal
अररिया: लॉकडाउन के दौरान संचालित विभिन्न गतिविधियों को लेकर गहन समीक्षा की गई
वायरस संक्रमण को लेकर लागू लॉक डाउन के शत प्रतिशत अनुपालन को लेकर जिला पदाधिकारी, श्री प्रशांत कुमार सीएच एवं पुलिस अधीक्षक, श्री धुरत सायली द्वारा संयुक्त रूप से सोमवार को जिला पदाधिकारी कार्यालय में वीडियो कान्फ्रेेंस के माध्यम से सभी संबंधित प्रखंड के वरीय पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी, अं

Article Advertisement
Article Advertisement
समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा लागू लाॅक डाउन के शत प्रतिशत अनुपालन को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिया गया।
साथ ही साथ शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सीएसपी तथा बैंकों में सोशल डिस्टेंसिग का अनुपालन नहीं किए जाने की सूचना पर जिला पदाधिकारी द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को सोशल डिस्टेंसिंग का शत प्रतिशत अनुपालन कराने का निर्देश दिया गया।
संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि बैंकों के शाखा प्रबंधक एवं अग्रणी बैंक प्रबंधक के साथ बैठकर रणनीति के तहत राशि बैंकों से निकासी के लिए लोगों को प्रेरित करें।
ग्रामीण क्षेत्रों के सीएसपी केन्द्रों पर एकत्रित हो रहे भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक बिंदुओं पर संबंधित पदाधिकारियों को सकारात्मक कार्य करने का निर्देश दिया गया।
खाताधारियों के बीच राशि वितरण हेतु वार्डवार तैयार रोस्टर का प्रचार-प्रसार संबंधित क्षेत्र के प्रखंड विकास पदाधिकारी को पंचायत के जनप्रतिनिधित्व से समन्वय बनाकर कराने का निर्देश दिया गया, ताकि अनावश्यक बैंक एवं सीएसपी केन्द्रों पर भीड़ इकट्ठा न हो।
समीक्षा के दौरान राशन वितरण को लेकर जिला पदाधिकारी द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं जोन में बांटे गए पंचायतों के वरीय पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि जहां-जहा राशन का उठाव हो गया है वहां अभिलंब राशन वितरण सुनिश्चित करें।
शेष डीलरों को राशन का उठाव अविलंब करने का निर्देश दिया गया।
ताकि जरूरतमंदों को समय पर राशन का वितरण किया जा सके।
संबंधित पदाधिकारियों को हिदायत दी गई कि राशन वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
साथ ही संबंधित प्रखंड के वरीय पदाधिकारी को राशन वितरण का नियमित रूप से निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया ।
यदि राशन वितरण में किसी भी तरह की परेशानी होने पर संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी से संपर्क कर उसका निष्पादन अविलंब कराने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को जन प्रतिनिधियों से संपर्क कर इस सप्ताह बाहर से आये हुए सभी संदिग्ध लोगों को ट्रेक कर, स्कूल क्वॉरेंटाइन में रखे जाने का निर्देश दिया।
पंचायतों में कोरोना वायरस से बचाव को लेकर सभी तरह के आवश्यक सामग्रियों के वितरण कराने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा सभी बीडीओ, सीओ थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया कि संबंधित पंचायत के मुखिया एवं जनप्रतिनिधि से समन्वय बनाकर पंचायतो में लगने वाले हाट-बाजारों में सोशल डिस्टेंसिग का अनुपालन करावें।
सभी बीडीओ को पंचायत में संचालित स्कूल क्वॉरेंटाइन सेंटर की नियमित साफ-सफाई को लेकर पंचायत के मुखिया से समन्वय बनाकर कार्य कराने का निर्देश दिया गया।
कालाबाजारी रोकने के लिए नियमित रूप से छापामारी करने एवं निर्धारित दर से अधिक रूपये पर खाद्य पदार्थों की बिक्री किये जाने पर संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
पुलिस अधीक्षक ने सभी थानाध्यक्ष को अन्तर जिला बाॅर्डर, नेपाल सीमा से लगे बाॅर्डर पर गहन निगरानी रखने का निर्देश दिया।
साथ ही साथ बाजार, चौक-चैराहों पर अनावश्यक एकत्रित हो रहे भीड़ को नियंत्रण में करने का निर्देश दिया और जिले में लॉक डाउन को पूर्ण रूप से अनुपालन कराने का निर्देश सभी थानाध्यक्ष को दिया गया है।
वीडियो कान्फ्रेेंस में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन, डीआरडीए निदेशक, गोपनीय प्रभारी, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, डीपीएम हेल्थ, आईटी प्रबंधक,, एवं जिला जनसंपर्क पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
संवाददता -विनय ठाकुर
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

Seemanchal
नहर सूखी, पर आस्था नहीं — सीमांचल में ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर खुद बनाए छठ घाट, मोटर पंप से भरा पानी

Seemanchal
छठ पर ट्रेनों में भारी भीड़, फारबिसगंज तक स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग तेज़

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
