अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

अररिया: कोविड-19 को लेकर जिले में कोटा एवं अन्य राज्यों से आ रहे प्रवासी मजदूर

अररिया- कोविड-19 को लेकर जिले में कोटा एवं अन्य राज्यों से आ रहे प्रवासी मजदूरों तथा छात्रों के बुधवार को पूर्वाहन में रेल मार्ग से आरएस रेलवे स्टेशन अररिया पहुंचने की संभावना को लेकर जिला पदाधिकारी श्री प्रशांत कुमार,सीएच एवं पुलिस अधीक्षक धुरत सायली द्वारा संयुक्त रूप से सुविधाओं एवं साधन तथा विधि

अररिया:  कोविड-19 को लेकर जिले में कोटा एवं अन्य राज्यों से आ रहे प्रवासी मजदूर

Article Advertisement

अररिया- कोविड-19 को लेकर जिले में कोटा एवं अन्य राज्यों से आ रहे प्रवासी मजदूरों तथा छात्रों के बुधवार को पूर्वाहन में रेल मार्ग से आरएस रेलवे स्टेशन अररिया पहुंचने की संभावना को लेकर जिला पदाधिकारी श्री प्रशांत कुमार,सीएच एवं पुलिस अधीक्षक धुरत सायली द्वारा संयुक्त रूप से सुविधाओं एवं साधन तथा विधि व्यवस्था को लेकर आरएस रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया गया।

Article Advertisement

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सिविल सर्जन एवं संबंधित पदाधिकारी को निदेशित किया गया कि कोटा से आने वाले सभी छात्र-छात्राओं एवं अन्य व्यक्तियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए सभी आवश्यक कार्य एवं सामग्री को ससमय सुलभ उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। सिविल सर्जन को निर्देशित किया गया कि आने वाले सभी छात्र एवं प्रवासी मजदूरों का स्क्रीनिंग टेस्ट कराने के पश्चात छात्रों को उनके अभिभावक से घोषणा पत्र भरवाने के बाद उन्हें 21 दिनों तक होम क्वारेंटाईन में रहना अनिर्वाय होगा और लाॅकडाउन का पालन करना होगा। जबकि प्रवासी मजदूरों का स्क्रीनिंग के पश्चात संबंधित प्रखंड के क्वारेंटाईन सेंटर में उन्हें 21 दिनों तक रहना होगा। समय-समय पर नियमित रूप से मेडिकल जाॅच, खाने-पीने की उत्तम व्यवस्था, रौशनी एवं साफ-सफााई तथा सोशल डिस्टेंसिंग के साथ-साथ मास्क का उपयोग हर हालत में कराने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया गया। निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त, श्री मनोज कुमार, अपर समाहत्र्ता अनिल कुमार ठाकुर, प्रभारी पदाधिकारी आपदा, श्री शंभू कुमार, सिविल सर्जन, डीपीएम स्वास्थ्य, अंचलाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारीगण मौजूद थे।संवाददाता -विनय ठाकुर

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read