स्कूलों में 12 अक्टूबर से अर्द्धवार्षिक परीक्षा कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि।
कोविड काल के दो साल बाद जिले के सरकारी स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा शुरू हो रही है।
12 अक्टूबर से जिले के प्रारंभिक विद्यालयों में शुरू हो रहे अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन परीक्षा में करीब 5.5 लाख बच्चे शामिल होंगे।
पहली कक्षा के बच्चों की केवल मौखिक परीक्षा होगी जबकि दो से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं लिखित मूल्यांकन परीक्षा ली जाएगी।
यह परीक्षा 18 अक्टूबर तक चलेगी।
जबकि 19 से 22 अक्टूबर तक उत्तरपुस्तिकाओं की जांच होगी।
चूंकि परीक्षा के केवल तीन दिन बचे हैं, इसलिए शिक्षा विभाग इसकी तैयारियों में जुटा है।
खास बात ये कि यह मूल्यांकन परीक्षा 8वीं कक्षा तक के सभी सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में होगी।
सर्वशिक्षा अभियान के डीपीओ कृष्णानंद सादा ने बताया कि इसकी तैयारी अंतिम चरण में है।
मूल्यांकन परीक्षा पूरी तरह पारदर्शितापूर्ण वातावरण में होगी।
गुणवत्ता शिक्षा के संभाग प्रभारी समरविजय सिंह ने बताया कि अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन परीक्षा दो साल के बाद हो रही है।
संक्रमण के कारण परीक्षा नहीं हो रही थी।
लिहाजा दो साल के बाद होने वाली इस परीक्षा को लेकर बच्चों में उत्साह का माहौल है।
दुर्गापूजा की छुट्टी में भी बच्चे तैयारी में जुटे रहे।
कोरोना की वजह से दो साल तक ऑफ लाइन पढ़ाई नहीं हुई।
प्रश्नपत्र व कापियों की व्यवस्था विभाग की ओर से कर ली गई है।
अर्द्ध वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा 12 अक्टूबर से शुरू होगी।
विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार पहले दिन पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक होगी।
पहले दिन पहली पाली में तीसरी से आठवीं तक के बच्चों की सामाजिक विज्ञान व दूसरी पाली में दोपहर एक बजे से तीन बजे तक पांचवीं से आठवीं तक के लिए विज्ञान विषय की होगी।
Article Advertisement
Seemanchal
Kaihar:- स्कूलों में 12 अक्टूबर से अर्द्धवार्षिक परीक्षा
स्कूलों में 12 अक्टूबर से अर्द्धवार्षिक परीक्षा कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोविड काल के दो साल बाद जिले के सरकारी स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा शुरू हो रही है। 12 अक्टूबर से जिले के प्रारंभिक विद्यालयों में शुरू हो रहे अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन परीक्षा में करीब 5.5 लाख बच्चे शामिल होंगे। पहली

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
पूर्णिया विश्वविद्यालय की परीक्षा में बड़ा बदलाव, 3 अक्टूबर की परीक्षा हुई स्थगित; अब 9 अक्टूबर को होगा पेपर

Seemanchal

Seemanchal
कटिहार में जमीन के कागजात को लेकर बड़ा अभियान, 31 अक्टूबर तक सुधरेंगी जमाबंदी की गलतियां; जानिए किसे मिलेगा फायदा

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
