अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

Araria:- दक्षता वंचित शिक्षकों के इन्क्रीमेंट पर से लगी रोक हटाएं: संघ

दक्षता वंचित शिक्षकों के इन्क्रीमेंट पर से लगी रोक हटाएं: संघ बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ जि़ला शाखा अररिया की बैठक में सदस्यता अभियान एवं प्रखंड कमिटी के पुनर्गठन पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता जि़ला अध्यक्ष मो जाफ़र रहमानी ने की। बैठक में शिक्षकों की लम्बित समस्याओं के समाधान पर च

Araria:- दक्षता वंचित शिक्षकों के इन्क्रीमेंट पर से लगी रोक हटाएं: संघ

Article Advertisement

दक्षता वंचित शिक्षकों के इन्क्रीमेंट पर से लगी रोक हटाएं: संघ बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ जि़ला शाखा अररिया की बैठक में सदस्यता अभियान एवं प्रखंड कमिटी के पुनर्गठन पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता जि़ला अध्यक्ष मो जाफ़र रहमानी ने की।

Article Advertisement

बैठक में शिक्षकों की लम्बित समस्याओं के समाधान पर चर्चा की गई। बैठक के बाद संघ का एक शिष्टमंडल स्थापना डीपीओ से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में एरियर भुगतान, बेसिक ग्रेड के स्नातक योग्यताधारी शिक्षक को स्नातक ग्रेड में प्रोन्नति देने, दक्षता वंचित शिक्षकों के इन्क्रीमेंट पर से लगी रोक हटाने, मृत शिक्षकों के आश्रितों को अनुग्रह अनुदान राशि का भुगतान करने की मांगे शामिल थी। ज्ञापन में डीईओ कार्यालय में कार्यरत लिपिक पर धनंजय कुमार पर कई तरह का आरोप लगाते हुए उनके स्थानांतरण की मांग की गई। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द उनका स्थानांतरण नहीं हुआ तो चरणबद्ध आंदोलन करेगा। इधर आरोपी लिपिक ने कहा कि एक साजिश के तहत संघ उनकी छवि को खराब कर रहा है। शिष्टमंडल में किशोर कुमार पासवान, मो मसऊद आलम, कुमार अमित, मो शाहनवाज़ आलम, ललित कुमार ललन, अर्जुन कुमार यादव, राजेश कुमार सिंह, मो आसिम हुसैन टीका प्रसाद, मो शरफुद्दीन, शमशुल कमर, तारिक़ मंसूर, अकमल हुसैन, एहतशामुल हसन, अजीत सिंह, शाहज़ामा, ब्रह्मदेव सिंह, राजीव कुमार, असलम परवेज़, कनैहया कुमार, अजातशत्रु, सुनील कुमार आदि शामिल थे।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read