अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

एक साथ 6 बच्चों की जलकर मौत:बिहार के अररिया में मक्के के भुट्‌टे सेंकते समय चारे में आग लगने से हुआ हादसा, बच्चों की उम्र ढाई से 5 साल

एक साथ 6 बच्चों की जलकर मौत:बिहार के अररिया में मक्के के भुट्‌टे सेंकते समय चारे में आग लगने से हुआ हादसा, बच्चों की उम्र ढाई से 5 साल अररिया में पलासी के कवैया गांव में एक ही घर में खेल रहे 6 बच्चों की आग में जलने से मौत हो गई। इनकी उम्र ढाई से 5 साल बताई जा रही है। ये सभी एक कमरे में मक्के के भुट्

एक साथ 6 बच्चों की जलकर मौत:बिहार के अररिया में मक्के के भुट्‌टे सेंकते समय चारे में आग लगने से हुआ हादसा, बच्चों की उम्र ढाई से 5 साल

Article Advertisement

एक साथ 6 बच्चों की जलकर मौत:बिहार के अररिया में मक्के के भुट्‌टे सेंकते समय चारे में आग लगने से हुआ हादसा, बच्चों की उम्र ढाई से 5 साल अररिया में पलासी के कवैया गांव में एक ही घर में खेल रहे 6 बच्चों की आग में जलने से मौत हो गई।

Article Advertisement

इनकी उम्र ढाई से 5 साल बताई जा रही है। ये सभी एक कमरे में मक्के के भुट्‌टे सेंक रहे थे। पास में ही मवेशियों का सूखा चारा रखा था। जिसमें चिंगारी से आग लग गई। दूसरे बच्चे चीखे तो परिवार वाले मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। जान गंवाने वाले बच्चों की पहचान अफसर (5), गुलनाज (2.5), दिलबर (4), बरकस (3), अली हसन (4) और खुशनेहा (2.5) के रूप में हुई है। एक बच्चे अली हसन के चाचा नय्यर ने बताया कि अचानक आग भड़क गई। आग इतनी तेज थी कि लोगों को पता भी नहीं चल पाया कि अंदर कितने बच्चे हैं। जब आग बुझाई गई, तब सभी को घर में 6 बच्चों की मौजूदगी के बारे में जानकारी मिली। जिस समय उन्हें निकाला गया, तब सभी बच्चे झुलस चुके थे। गांव वालों की कोशिशों से आग आगे नहीं फैली प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घर में जहां बच्चे मौजूद थे, वहां पास में ही पुआल (एक तरह की सूखी घास) रखा हुआ था। उसकी वजह से आग भड़की थी। आग लगने के बाद गांव के लोगों ने अपने संसाधनों से ही आग पर काबू पाया। हालांकि, फायर ब्रिगेड भी आधे घंटे के अंदर ही घटना स्थल पर पहुंच गई थी। इस वजह से आग फैल नहीं पाई और एक ही घर उसकी चपेट में आया। मृत बच्चों के परिजन को 4-4 लाख का मुआवजा सरकार ने मृत बच्चों के परिजन को 4-4 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया है। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। गांव के सभी लोग बच्चों के परिवारों को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read