अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 19-20 अगस्त को बढ़ सकती है बारिश; सीमांचल में आज राहतपटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैननपटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनातCyber Fraud पर बड़ा वार: ₹25,698 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजैक्शन रोकने में मदद, जानिए क्या है सरकार का Suspect Registry सिस्टमIND vs PAK Hockey World Cup 2026: आज भारत-पाकिस्तान की महामुकाबला, हार से बिगड़ सकता है टीम इंडिया का खेलZindagi Na Milegi Dobara 2 पर बड़ा अपडेट: Zoya Akhtar ने किया कन्फर्म, फिर साथ आ सकते हैं Hrithik-Farhan-Abhayआवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधारUS-Iran तनाव का भारत पर असर: कच्चा तेल $91 के पार, Sensex 493 अंक टूटा; महंगाई बढ़ने का खतरामोदी कैबिनेट के पांच बड़े फैसले, बिहार को मिला सबसे बड़ा तोहफा: इन जिलों की तो लग गई लॉटरी!पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट नई नाइट ट्रेन का बनमनखी में स्वागत; ब‍िहार सीमांचल के यात्रियों को मिली बड़ी सुविधाभारत नेपाल सीमा पर चरस समेत तस्कर पकड़ाLIVE: रांची में छात्र आंदोलन खत्म होने की तैयारी, आंदोलन स्थल से हटाए जा रहे टेंटBihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 19-20 अगस्त को बढ़ सकती है बारिश; सीमांचल में आज राहतपटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैननपटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनातCyber Fraud पर बड़ा वार: ₹25,698 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजैक्शन रोकने में मदद, जानिए क्या है सरकार का Suspect Registry सिस्टमIND vs PAK Hockey World Cup 2026: आज भारत-पाकिस्तान की महामुकाबला, हार से बिगड़ सकता है टीम इंडिया का खेलZindagi Na Milegi Dobara 2 पर बड़ा अपडेट: Zoya Akhtar ने किया कन्फर्म, फिर साथ आ सकते हैं Hrithik-Farhan-Abhayआवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधारUS-Iran तनाव का भारत पर असर: कच्चा तेल $91 के पार, Sensex 493 अंक टूटा; महंगाई बढ़ने का खतरामोदी कैबिनेट के पांच बड़े फैसले, बिहार को मिला सबसे बड़ा तोहफा: इन जिलों की तो लग गई लॉटरी!पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट नई नाइट ट्रेन का बनमनखी में स्वागत; ब‍िहार सीमांचल के यात्रियों को मिली बड़ी सुविधाभारत नेपाल सीमा पर चरस समेत तस्कर पकड़ाLIVE: रांची में छात्र आंदोलन खत्म होने की तैयारी, आंदोलन स्थल से हटाए जा रहे टेंट

Article Advertisement

boloindia.in
Seemanchal

Araria:- कई दिग्गज व उनकी पत्नी कर चुके हैं नामांकन

कई दिग्गज व उनकी पत्नी कर चुके हैं नामांकन रानीगंज नगर पंचायत के मुख्य व उपमुख्य पार्षद के अलावे वार्ड पार्षद के प्रत्याशियों के नामांकन का समय आज समाप्त हो जायेगा। शुक्रवार को रानीगंज नगर पंचायत के मुख्य पार्षद की रेस में एक पुलिस अधिकारी की बहन ने भी अपना नामांकन दाखिल किया। इसके साथ ही मुख्य पार्

Araria:- कई दिग्गज व उनकी पत्नी कर चुके हैं नामांकन
कई दिग्गज व उनकी पत्नी कर चुके हैं नामांकन रानीगंज नगर पंचायत के मुख्य व उपमुख्य पार्षद के अलावे वार्ड पार्षद के प्रत्याशियों के नामांकन का समय आज समाप्त हो जायेगा। शुक्रवार को रानीगंज नगर पंचायत के मुख्य पार्षद की रेस में एक पुलिस अधिकारी की बहन ने भी अपना नामांकन दाखिल किया। इसके साथ ही मुख्य पार्षद के लिए त्रिकोणीय समीकरण बनने के आसार दिख रहे है। शुक्रवार को नामांकन के बाद से ही रानीगंज में मुख्य पार्षद पद के लिए लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गयी है। चूंकि एक प्रत्याशी को पूर्व के एक पंचायत जनप्रतिनिधि सीधे तौर पर न सिर्फ समर्थन दे रहे हैं बल्कि मतदाताओं के आगे अपना चेहरा भी सामने रख रहे है। नामांकन के बाद से ही शहर के काली मंदिर में मां काली के आशीर्वाद के साथ ही मतदाताओं के बीच अपना चेहरा रख रहे है। वहीं दूसरी और वार्ड पार्षद पद के लिए राजनीतिक दलों से ताल्लुक रखने वाली एक महिला कार्यकर्ता ने अपना नामांकन दाखिल किया। इसके साथ ही पंचायती राज के लगभग सभी बड़े पदों पर कई पंचायतों से जीत हासिल कर चुके एक बड़े चेहरे की पत्नी व भाई ने भी रानीगंज नगर पंचायत के अलग अलग वार्डो से वार्ड पार्षद पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं वार्ड पार्षद पद के लिए कई समाजसेवी, व उनकी धर्मपत्नी ने भी अपना नामांकन दाखिल किया। इधर रानीगंज नगर पंचायत के विभिन्न पदों लिए नामांकन के बाद प्रत्याशी मतदाताओं को रिझाने में भी लग चुके है। कई प्रत्याशी डोर टू डोर हरेक घर के महिला व पुरुष सदस्य का हाल-चाल पूछने लगे है। कल तो जो दूरी थी, प्रत्याशी अब दूरी को कम करने की कवायत जोर शोर से करने लगे हैं। हालांकि आज के नामांकन के बाद रानीगंज नगर पंचायत के सभी पदों के प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो जायेगी।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

boloindia

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read