अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...

Article Advertisement

Sports

तीरंदाजी: भारत फिर स्वर्ण पदक से चूका, तीन रजत जीते

तीरंदाजी: भारत फिर स्वर्ण पदक से चूका, तीन रजत जीते यांकटन (अमेरिका), 26 सितंबर (भाषा) भारतीय तीरंदाज ज्योति सुरेखा वेनाम को कंपाउंड महिला व्यक्तिगत फाइनल में बेहद करीबी मुकाबले में कोलंबिया की दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी सारा लोपेज के खिलाफ शिकस्त के साथ यहां विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक से संत

तीरंदाजी: भारत फिर स्वर्ण पदक से चूका, तीन रजत जीते

Article Advertisement

तीरंदाजी: भारत फिर स्वर्ण पदक से चूका, तीन रजत जीते यांकटन (अमेरिका), 26 सितंबर (भाषा) भारतीय तीरंदाज ज्योति सुरेखा वेनाम को कंपाउंड महिला व्यक्तिगत फाइनल में बेहद करीबी मुकाबले में कोलंबिया की दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी सारा लोपेज के खिलाफ शिकस्त के साथ यहां विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक से संतोष करना पड़ा। व्यक्तिगत पुरुष कंपाउंड वर्ग में विश्व कप के तीन बार के स्वर्ण पदक विजेता अभिषेक वर्मा शनिवार को यहां कड़े मुकाबले में नीदरलैंड के दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी माइक स्क्लोसेर के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में 147-148 से हार गए। भारत के कंपाउंड तीरंदाजों ने अपने अभियान का अंत तीन रजत पदक के साथ किया। अंकिता भकत रिकर्व वर्ग में एकमात्र भारतीय तीरंदाज बची हैं और वह रविवार को अंतिम आठ के मुकाबले में उतरेंगी। ज्योति भारत की महिला और मिश्रित युगल कंपाउंड तीरंदाजी टीम का भी हिस्सा थी जिन्हें शुक्रवार को कोलंबिया के खिलाफ एकतरफा हार के साथ रजत पदक मिले थे। भारत को अब भी इस प्रतियोगिता में अपने पहले स्वर्ण पदक की तलाश है। भारत ने इस प्रतियोगिता में अब तक सबसे अधिक 11 बार पोडियम पर जगह बनाई है। इस दौरान उसके खिलाड़ियों ने नौ बार फाइनल में चुनौती पेश की लेकिन हर बार रजत पदक से संतोष करना पड़ा। नीदरलैंड के डेन बोश में 2019 विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली ज्योति ने शानदार प्रदर्शन किया लेकिन पांच बार की विश्व कप चैंपियन सारा बेहतर खेल दिखाते हुए 146-144 से जीत दर्ज करने में सफल रही। ज्योति ने दिन की शानदार शुरुआत की और अपने करियर में पहली बार परफेक्ट 150 का स्कोर बनाया। उन्होंने पांच दौर में अपने सभी 15 तीर 10 अंक पर मारे। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में अंडर 21 विश्व चैंपियन क्रोएशिया की अमांडा म्लिनारिच को छह अंक से हराया। ज्योति ने कहा, ‘‘सबसे पहले तो धन्यवाद। आज का दिन शानदार रहा क्योंकि मैंने पहली बार अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में 150 अंक बनाए और मैं बेहद खुश हूं।’’ ज्योति ने सेमीफाइनल में मैक्सिको की आंद्रिया बेकेरा को 148-146 से हराया लेकिन कोलंबिया की तीरंदाज की चुनौती से पार नहीं पा पाई। ज्योति ने इससे पहले मैक्सिको में 2017 विश्व चैंपियनशिप में रजत और डेन बोश में 2019 में कांस्य पदक जीते। उन्होंने ये दोनों पदक टीम स्पर्धाओं में जीते। पच्चीस साल की इस तीरंदाज ने कहा, ‘‘मैं खुश हूं क्योंकि पिछली बार मैंने कांस्य पदक जीता था और इस बार रजत पदक। मैंने सोचा कि मुझे वही करना है जो मैं करती आई हूं और अपने ऊपर भरोसा रखना है इसलिए मैंने ऐसा ही किया।’’ ज्योति ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले तीन दौर में 28, 29 और 29 अंक बनाए। कोलंबिया की खिलाड़ी हालांकि नौ में से सात तीर पर 10 अंक जुटाकर दो अंक की बढ़त बनाने में सफल रही। ज्योति ने अंतिम दौर में तीनों प्रयास में 10 अंक जुटाए लेकिन यह काफी नहीं था और सारा ने दो अंक से जीत दर्ज की। ज्योति ने प्रतियोगिता में अपने अभियान का अंत तीन रजत पदक के साथ किया। यह पूछने पर कि क्या उन्हें स्वर्ण पदक नहीं जीत पाने का मलाल है, उन्होंने कहा, ‘‘शत प्रतिशत नहीं लेकिन यह ठीक है, एक को जीतना होता है और एक को हारना होता है।’’ ज्योति का अगला लक्ष्य ढाका में 13 से 19 नवंबर तक होने वाली एशियाई चैंपियनशिप है। उन्होंने कहा, ‘‘नवंबर में एशियाई चैंपियनशिप होनी है इसलिए मेरा अगला लक्ष्य वही है।’

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read