'मैं आरिफ मोहम्मद खान ईश्वर की शपथ लेता हूं..' 26 साल बाद बिहार को मिला मुस्लिम राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने बिहार के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ली है. पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने उनको शपथ दिलाई. पटना: बिहार के नए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने आज पद और गोपनीयता की शपथ ली. पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश कृष्णन विनोद चंद्रन ने उनको शपथ दिलाई. आरिफ मोहम्मद खान का शपथ ग्रहण: केरल के पूर्व राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने आज बिहार के 42वें राज्यपाल के तौर पर शपथ ली. राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और दोनों उप मुख्यमंत्री समेत अन्य मंत्री भी इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए. शपथ के बाद क्या बोले राज्यपाल?: मीडिया से बातचीत करते हुए आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि बिहार में काफी प्रतिभा है. बिहार के लोग काफी ऊर्जावान हैं. देश में बिहार के लोगों की बड़ी भूमिका है. उन्होंने कहा कि बिहार के विकास के लिए जो भी संभव होगा, वह जरूर करेंगे. "अभी तो मैंने शपथ लिया है, लेकिन इतना जरूर कह सकता हूं कि बिहार में काफी प्रतिभा है और यहां के लोग काफी ऊर्जावान हैं. राज्यपाल के रूप में पूरे बिहार के लिए जो भी संभव होगा, आने वाले समय में मैं जरूर करूंगा."- आरिफ मोहम्मद खान, राज्यपाल, बिहार लालू से मिलने क्यों गए थे?: नए साल पर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से राबड़ी आवास पर जाकर मुलाकात के सवाल पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि जेपी आंदोलन के समय से जो भी पुराने साथी हैं, वह उन सभी को जानते हैं. इसी को लेकर उनसे भी मुलाकात हुई. उन्होंने पत्रकारों से पूछा कि क्या पुराने साथियों से नहीं मिल सकता हूं?
26 साल बाद मुस्लिम राज्यपाल: बिहार को 26 साल बाद मुस्लिम राज्यपाल मिला है. आरिफ मोहम्मद खान से पहले एआर किदवई 14 अगस्त 1993 से 26 अप्रैल 1998 तक राज्य के राज्यपाल रहे थे. चुनावी साल में आरिफ मोहम्मद के गवर्नर बनने के बाद चर्चा तेज हो गई है कि आरजेडी के 'माय' समीकरण में सेंधमारी के लिए केंद्र की बीजेपी सरकार ने राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर की जगह उनको राज्यपाल बनाकर भेजा है. कौन हैं आरिफ मोहम्मद खान: बिहार के 42वें राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान इससे पहले केरल के राज्यपाल थे. जनता पार्टी, लोकदल, बहुजन समाज पार्टी, कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी में भी वह रह चुके हैं. नीतीश कुमार के साथ केंद्रीय कैबिनेट में मंत्री रहने वाले आरिफ मोहम्मद तब सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने शाहबानो कांड पर कांग्रेस को छोड़ दिया था.
Article Advertisement
Politics
'मैं आरिफ मोहम्मद खान ईश्वर की शपथ लेता हूं..' 26 साल बाद बिहार को मिला मुस्लिम राज्यपाल - ARIF MOHAMMED KHAN
'मैं आरिफ मोहम्मद खान ईश्वर की शपथ लेता हूं..' 26 साल बाद बिहार को मिला मुस्लिम राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने बिहार के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ली है. पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने उनको शपथ दिलाई. पटना: बिहार के नए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने आज पद और गोपनीयता की शपथ ली. पटना हाईकोर्ट क
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
