दिल्ली CM Atishi के खिलाफ FIR, रमेश बिधूड़ी के भतीजे पर भी कार्रवाई; जानें दोनों पर क्या लगे आरोप?
Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली CM आतिशी और रमेश बिधूड़ी के भतीजे के खिलाफ कार्रवाई हुई है।
दोनों पर पुलिस ने FIR दर्ज की है।
दोनों पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप है।
FIR Against CM Atishi Ramesh Bidhuri Son: दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री आतिशी और रमेश बिधूड़ी के बेटे के खिलाफ FIR दर्ज की है।
कालकाजी विधानसभा क्षेत्र में गोविंदपुरी इलाके में हुए हंगामे को लेकर यह कार्रवाई हुई है।
दोनों पर पुलिस ने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।
आतिशी के समर्थकों पर भी केस हुआ है।
दिल्ली पुलिस का आरोप है कि आतिशी के समर्थकों ने चुनाव ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी की।
खुद को चुनाव आयोग कर्मी बताकर भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी के भतीजे का रास्ता रोका था।
क्रॉस कार्रवाई करते हुए रमेश बिधूड़ी के भतीजे के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।
वहीं दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई पर मुख्यमंत्री आतिशी और अरविंद केजरीवाल ने रिएक्ट किया है।
दोनों ने ट्वीट करके दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग पर सवाल उठाए।
आतिशी और केजरीवाल ने अपनी भड़ास निकाली आतिशी ने ट्वीट लिखा कि दिल्ली पुलिस ने कल देर रात अवैध तरीके से 2 युवाओं को हिरासत में ले लिया, जो चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्टिंग कर रहे थे और वीडियो बना रहे थे।
उल्लंघन करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई, उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई करने वालों पर एक्शन ले लिया।
दिल्ली में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने का इरादा है, पर चुनाव आयोग भी गजब है।
रमेश बिधूड़ी के परिवार के सदस्य खुले-आम आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं।
उन पर कोई एक्शन नहीं।
मैंने शिकायत करके पुलिस और ECISVEEP को बुलाया तो इन्होंने मेरे ऊपर केस दर्ज कर दिया।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार जवाब दें कि वे चुनावी प्रक्रिया की कितनी धज्जियां उड़ाएंगे।
वहीं अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट लिखा कि खुले आम हो रही गुंडागर्दी के खिलाफ शिकायत करने पर दिल्ली की मुख्यमंत्री के खिलाफ चुनाव आयोग ने पुलिस केस कर दिया तो अब दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग का यह ऑफिशियल स्टैंड है।
दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग का काम आम आदमी पार्टी के खिलाफ खुद गुंडागर्दी करना, भाजपा की गुंडागर्दी को संरक्षण देना है और दारू-पैसे और सामान बंटवाना है।
यदि कोई उन्हें यह काम करने से रोकेगा तो उस पर पुलिस और चुनाव आयोग के काम में बाधा डालने का केस किया जाएगा।
Article Advertisement
Politics
दिल्ली CM Atishi के खिलाफ FIR, रमेश बिधूड़ी के भतीजे पर भी कार्रवाई; जानें दोनों पर क्या लगे आरोप?
दिल्ली CM Atishi के खिलाफ FIR, रमेश बिधूड़ी के भतीजे पर भी कार्रवाई; जानें दोनों पर क्या लगे आरोप? Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली CM आतिशी और रमेश बिधूड़ी के भतीजे के खिलाफ कार्रवाई हुई है। दोनों पर पुलिस ने FIR दर्ज की है। दोनों पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप है। FIR Against CM Atis

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
