अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Politics

असदुद्दीन औवेसी ने वक्फ बिल को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, बताया असंवैधानिक

असदुद्दीन औवेसी ने वक्फ बिल को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, बताया असंवैधानिक कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद और एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद सांसद ओवैसी ने वक्फ बिल को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। बता दें कि बिल दोनों सदनों से पास हो चुका है। वक्फ संशोधन बिल राज्यसभा और लोकसभा से पास हो गय

असदुद्दीन औवेसी ने वक्फ बिल को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, बताया असंवैधानिक

Article Advertisement

असदुद्दीन औवेसी ने वक्फ बिल को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, बताया असंवैधानिक कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद और एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद सांसद ओवैसी ने वक्फ बिल को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। बता दें कि बिल दोनों सदनों से पास हो चुका है। वक्फ संशोधन बिल राज्यसभा और लोकसभा से पास हो गया है। अब इसे मंजूरी के लिए राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा। इससे पहले ही एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन औवेसी ने सुप्रीम कोर्ट में बिल के खिलाफ याचिका दायर की है। उनके अलावा कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने भी याचिका दायर की है। मोहम्मद जावेद बिहार के किशनगंज से कांग्रेस सांसद हैं। दोनों सांसद बिल को लेकर बनी जेपीसी के भी सदस्य थे। कांग्रेस सांसद द्वारा लगाई गई याचिका में कहा गया है कि ये बिल मुस्लिमों के अधिकारों के साथ भेदभाव करने वाला है। इसके साथ ही बिल अनुच्छेद 19, 25, 26 और 29 के तहत अल्पसंख्यकों के अधिकारों की सुरक्षा का हनन भी करता है।   बिल को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन बता दें कि वक्फ संशोधन बिल 2024 को बुधवार और गुरुवार को क्रमशः लोकसभा और राज्यसभा से मंजूरी मिल चुकी है। अब इस बिल को राष्ट्रपति के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। बिल को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। गुजरात के अहमदाबाद और पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आज मुस्लिम संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। इसके अलावा तमिलनाडु में अभिनेता विजय के नेतृत्व वाली पार्टी ने पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किया। चेन्नई में अभिनेता विजय ने किया प्रदर्शन चेन्नई में टीवीके के महासचिव एन आनंद ने कहा कि केंद्र सरकार को वक्फ संपत्तियों से संबंधित मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। केंद्र सरकार वक्फ संपत्तियों के लिए खतरा बन गई है। विरोध प्रदर्शन के दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अल्पसंख्यकों के साथ विश्वासघात न करें जैसे नारे लगाए। वहीं पार्टी प्रमुख और अभिनेता विजय ने भी बिल को अल्पसंख्यक विरोधी करार दिया है। उन्होंने मांग की है कि इस बिल को केंद्र सरकार वापस ले।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read