अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Sitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारSitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

Article Advertisement

Seemanchal

बिहार में असदुद्दीन ओवैसी के चुनाव प्रचार का शंखनाद, कहा- RJD वालों हमारे 4 विधायक तोड़े, 24 जीतेंगे - ASADUDDIN OWAISI

बिहार में असदुद्दीन ओवैसी के चुनाव प्रचार का शंखनाद, कहा- RJD वालों हमारे 4 विधायक तोड़े, 24 जीतेंगे - ASADUDDIN OWAISI असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार में चुनाव प्रचार का आगाज कर दिया है. उन्होंने सीमांचल के मुसलमानों से आरजेडी से 'बदला' लेने की अपील की है. किशनगंज: एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सीमांच

बिहार में असदुद्दीन ओवैसी के चुनाव प्रचार का शंखनाद, कहा- RJD वालों हमारे 4 विधायक तोड़े, 24 जीतेंगे - ASADUDDIN OWAISI

Article Advertisement

बिहार में असदुद्दीन ओवैसी के चुनाव प्रचार का शंखनाद, कहा- RJD वालों हमारे 4 विधायक तोड़े, 24 जीतेंगे - ASADUDDIN OWAISI असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार में चुनाव प्रचार का आगाज कर दिया है. उन्होंने सीमांचल के मुसलमानों से आरजेडी से 'बदला' लेने की अपील की है. किशनगंज: एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सीमांचल से बिहार चुनाव के प्रचार का शंखनाद कर दिया है. किशनगंज जिले के बहादुरगंज में वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र की मोदी सरकार और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ चंद्रबाबू नायडू और चिराग पासवान पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कांग्रेस और आरजेडी पर भी निशाना साधा. वक्फ पर नीतीश-चिराग को घेरा: वक्फ संशोधन कानून को लेकर एनडीए पर निशाना साधते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि नीतीश कुमार और चिराग पासवान ये जान लें कि जिस चीज का मालिक अल्लाह है, उसका मालिक हुकूमत को नहीं बनने देंगे. वहीं, उनको बीजेपी की 'बी टीम' कहने पर उन्होंने आरजेडी पर पलटवार करते हुए कहा कि हमें बी टीम कहते है लेकिन अरे इसी बी टीम ने मोदी सरकार के सामने इस विधेयक को फाड़ा था. तुम तो ए टीम थे, तुमने क्या किया, तुम्हारे मुंह में दही जम गया था क्या? आरजेडी से लेंगे बदला: असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल ने हमारे चार विधायकों को तोड़ा था, सीमांचल की जनता आने वाले चुनाव में इसका बदला जरूर लेगी. उन्होंने कहा कि ये बुजदिल लोग हमारे चार बुजदिल विधायकों को लेकर गए लेकिन हम इस बार 24 जिताएंगे. आरजेडी पर हमला करते हुए एआईएमआईएम चीफ ने कहा कि ऊपर वाले चाहेंगे तो एक दिन ऐसा आएगा, जब राजद वाले अख्तरूल ईमान और तौसीफ साहब से भीख मांगने आएंंगे. पतंग छाप को ही वोट दें: एआईएमआईएम अध्यक्ष ने कहा कि आज बहादुरगंज विधान सभा क्षेत्र से हमने विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया है और आने वाले समय में सभी विधान सभा क्षेत्रों में जनसभा करेंगे. उन्होंने कहा कि सीमांचल को मजबूत करने का काम सिर्फ मजलिस पार्टी ही कर सकती है. बहुत सारी पार्टी के लोग आएंगे और दौलत देंगे, उसे जरूर लीजिए लेकिन वोट पतंग छाप को ही दीजिए. उन्होंने बिहार में किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन से इनकार करते हुए कहा कि फिलहाल हमारा फोकस पार्टी को मजबूत करने पर है. सीमांचल के मुसलमानों से की अपील: असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि कल तक राजद, नीतीश और मोदी सीमांचल का नाम तक नहीं लेते थे लेकिन जबसे आपने मजलिस को वोट दिया, उसके बाद इनकी जुबान पर सीमांचल का नाम आ गया. उन्होंने कहा कि जब बिहार में दलित, अगड़े, कुर्मी और कुशवाहा की राजनैतिक पार्टी हो सकती है तो मुसलमानों की पार्टी क्यों नहीं हो सकती? राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारे चार भगोड़े विधायक लेकर गए. इन लोगों ने सिर्फ हमारे पीठ पर खंजर भौंकने का काम ही नहीं किया, बल्कि यहां के नौजवानों के सीने पर भी खंजर घोंपने का काम किया है. "ये चार बुजदिल थे. ये चार जमीरफरोश थे तो खरीदने वाला भी जमीरफरोश और कमजोर है. अरे जो बिकने तैयार थे, वो बिक गए. जो नहीं बिके, वो तुम्हारे सामने खड़ा है. याद रखो राजद वालों तुमने चार को खरीदा ना. इंशाअल्लाह तुम भिखारी बनकर अख्तरुल ईमान और तोसीफ आलम के घर को आओगे."- असदुद्दीन ओवैसी, अध्यक्ष, एआईएमआईएम पहलगाम आतंकी हमले पर क्या बोले ओवैसी?: पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि पहलगाम में हुए हमले ने तमाम देशवासियों को झकझोर कर रख दिया है. उन्होंने कहा कि इस मामले पर हमें एकजुट होकर खड़ा रहना है. जो विदेशी नेता कह रहे है कि पाकिस्तान से बात करनी चाहिए, मेरा उनसे सवाल है कि यूक्रेन और रूस में तुमने क्या किया? उन्होंने कहा कि पहलगाम के बाद भी जो लोग हिंदू और मुसलमान कर रहे हैं, वो देश को कमजोर करने की कोशिश कर रहे है. जाति जनगणना का किया समर्थन: असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि केंद्र सरकार ने जाति जनगणना का ऐलान तो कर दिया लेकिन ये नहीं बताया कि कब होगी? उन्होंने मोदी सरकार से जल्द से जल्द कास्ट सेंसस कराने की मांग की. एआईएमआईएम चीफ ने बिहार में हुई जातीय जनगणना पर सवाल उठाते हुए कहा कि जातीय जनगणना को इसलिए सार्वजनिक नहीं किया गया, क्योंकि उसमें मुसलमान सबसे अधिक पिछड़े हुए थे.  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read