अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

Ashwini Choubey का CM Nitish पर विवादित बयान, कहा-पूरे नहीं होंगे मुंगेरीलाल के हसीन सपने

कैमूर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने नीतीश सरकार के पीएम बनने वाले पोस्टर को लेकर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि मुंगेरी लाल के हसीन सपने बहुत दिनों से यह देखते आ रहे हैं सपने तो चकनाचूर होंगे ही, लेकिन इस बार उनके सारे दांत झड़ जाएंगे. बीजेपी थी तो तुम थे अब कोई अस्तित्व नहीं है. सबको प

Ashwini Choubey का CM Nitish पर विवादित बयान, कहा-पूरे नहीं होंगे मुंगेरीलाल के हसीन सपने

Article Advertisement

कैमूर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने नीतीश सरकार के पीएम बनने वाले पोस्टर को लेकर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि मुंगेरी लाल के हसीन सपने बहुत दिनों से यह देखते आ रहे हैं सपने तो चकनाचूर होंगे ही, लेकिन इस बार उनके सारे दांत झड़ जाएंगे. बीजेपी थी तो तुम थे अब कोई अस्तित्व नहीं है. सबको पता है कि यह पलटूराम पलटेगा इसलिए इनके घूमने से कोई फायदा नहीं होगा. इनके साथ कोई नहीं है. कितना भी सोलह सिंगार कर ले इनमें कोई आकर्षण नहीं. '2024 चुनाव में नीतीश के सारे दांत झड़ जाएंगे' मीडिया से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे द्वारा मुख्यमंत्री के विपक्षी एकजुटता के सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया नीतीश कुमार के सोलह सिंगार पर किसी का आकर्षण नहीं है. लोग जानते हैं यह पलटूराम है पलटेगा ही. पलटू राम के साथ इसलिए कोई नहीं है 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर दो तिहाई बहुमत से प्रधानमंत्री बनेंगे. यह अपना दिखाने के लिए लोगों के बीच जा रहे हैं कि हम ही हैं. यह मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं जो चकनाचूर होंगे और इनके सारे दांत झड़ जाएंगे. इनके पीएम का सपना आज नहीं पहले भी देखा करते थे, लेकिन भाजपा थी तो तुम थे, लेकिन भाजपा को तुमने पलटू राम पलट दिया, अब अंतिम विदाई होने वाली है.   चार दिन पहले भी दिया था बड़ा बयान वहीं, बीते गुरुवार को भी उन्होंने सीएम नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि ये विपक्षी जोड़ो नहीं बल्कि आंख फोड़ो अभियान है. सीएम नीतीश कुमार में अब गुण तो बचे ही नहीं केवलअवगुण ही है. विपक्षी ऐकता के नाम पर ये केवल जनता को ठगने के लिए जा रहे हैं. राजनीतिक जगत में उनकी अब वैल्यू खत्म हो गई है.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read