अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...

Article Advertisement

Sports

बैडमिंटन एशिया टीम चैम्पियनशिप के नॉकआउट में जगह नहीं बना सकी भारतीय टीम

बैडमिंटन एशिया टीम चैम्पियनशिप के नॉकआउट में जगह नहीं बना सकी भारतीय टीम शाह आलम (मलेशिया), 18 फरवरी (भाषा) बैडमिंटन एशिया टीम चैम्पियनशिप में भारत का अभियान खत्म हो गया चूंकि पुरूष और महिला टीमें शुक्रवार को अपने अपने मुकाबले हारने के बाद नॉकआउट में जगह नहीं बना सकीं । पुरूष टीम को तीन बार की चैम्प

बैडमिंटन एशिया टीम चैम्पियनशिप के नॉकआउट में जगह नहीं बना सकी भारतीय टीम

Article Advertisement

बैडमिंटन एशिया टीम चैम्पियनशिप के नॉकआउट में जगह नहीं बना सकी भारतीय टीम शाह आलम (मलेशिया), 18 फरवरी (भाषा) बैडमिंटन एशिया टीम चैम्पियनशिप में भारत का अभियान खत्म हो गया चूंकि पुरूष और महिला टीमें शुक्रवार को अपने अपने मुकाबले हारने के बाद नॉकआउट में जगह नहीं बना सकीं । पुरूष टीम को तीन बार की चैम्पियन इंडोनेशिया ने 3 . 2 से हराया जबकि महिला टीम को जापान ने 4 . 1 से मात दी । इससे पहले भारतीय पुरूष टीम कोरिया से 0 . 5 से हार गई थी और हांगकांग को 3 . 2 से हराया था । उसे नॉकआउट चरण में पहुंचने के लिये हर हालत में इंडोनेशिया को हराना था । भारत ग्रुप में इंडोनेशिया और कोरिया के बाद तीसरे स्थान पर रहा । महिला टीम को भी नॉकआउट में प्रवेश के लिये जीत की जरूरत थी । विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता लक्ष्य सेन ने पुरूष वर्ग में चिको ओरा डी वार्डोयो को 21 . 18, 27 . 25 से हराया । युगल वर्ग में हालांकि दो अनुभवहीन जोड़ियों और एकल खिलाड़ी किरण जॉर्ज को पराजय का सामना करना पड़ा । मनजीत सिंह के और डिंकू सिंह के को लियो रोली कारनाडो और डेनियल मार्टिन ने 21 . 16, 21 . 10 से मात दी । इसके बाद इखसान लियोनार्डो इमैन्युअल रूंबे ने किरण को 21 . 13, 17 . 21, 21 . 10 से हराया । भारत के हरिहरन अम्साकारूनन और रूबेन आर कुमार को मोहम्मद शोहिबुल फिकरी और बागास मौलाना ने 21 . 10, 21 . 10 से हराया । मंजूनाथ मिथुन ने योनाथन रामली को 21 . 12, 15 . 21, 21 . 17 से मात दी । महिला वर्ग में भारत की आकृषि कश्यप पहले मैच में नत्सुकी निदाइरा से 13 . 21, 21 . 18, 15 . 21 से हार गई । असम की अष्मिता चालिहा ने रिको गुंजी को 21 . 17, 10 . 21, 21 . 19 से हराया । युगल वर्ग में दोनों मैचों में भारत को पराजय मिली और तारा शाह भी अपना मुकाबला हार गई । खुशी गुप्ता और सिमरन सिंघी को रूइ हिरोकामी और युना कातो ने 21 . 15 , 21 . 16 से हराया जबकि तारा को हिना अकेची ने 21 . 12, 21 . 16 से मात दी । अरूल बाला राधाकृष्णन और निला वालुवान को रिको गुंजी और नत्सुकी निदाइरा ने 21 . 10, 21 . 15 से हराया ।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read