एशियाई युवा मुक्केबाजी : छह भारतीय फाइनल में नयी दिल्ली, 26 अगस्त (भाषा) भारत के छह मुक्केबाजों ने दुबई में चल रही एशियाई युवा चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना ली है।
इनमें से दो मुक्केबाजों को वाकओवर मिला क्योंकि कजाखस्तान के दल में कोविड-19 का मामला पाये जाने के बाद उसके खिलाड़ी पृथकवास पर हैं।
फाइनल में जगह बनाने वाले छह मुक्केबाजों में दो पुरुष और चार महिला खिलाड़ी शामिल हैं।
महिलाओं के वर्ग में सिमरन वर्मा (52 किग्रा) और स्नेहा (66 किग्रा) को वाकओवर मिला क्योंकि उनकी प्रतिद्वंद्वी कजाखस्तान की खावा बोल्कोयेवा और अनार तुरिनबेक को पृथकवास पर जाना पड़ा था।
भारतीय कोच भास्कर भट्ट ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘इनमें से एक लड़की को कोविड-19 के लिये पॉजिटिव पाया गया और दूसरी को पृथकवास पर जाना पड़ा क्योंकि वह संक्रमित लड़की के साथ एक ही कमरे में रह रही थी।
इसलिए हमें इन दो वर्गों में वाकओवर मिला।’’ इनके अलावा महिलाओं के वर्ग में प्रीति (57 किग्रा) और प्रीति दहिया (60 किग्रा) ने भी फाइनल में प्रवेश किया।
प्रीति ने नेपाल की नारिका राय को तीसरे राउंड में नाकआउट किया जबकि प्रीति दहिया ने उज्बेकिस्तान की रुख्सोना उकतामोवा को 3-2 से हराया।
पुरुष वर्ग में वंशज (64 किग्रा) ने ईरान के फरीदी अबुलफजल को 5-0 से जबकि विशाल (80 किग्रा) ने कजाखस्तान के दौरेन मामिर को इसी अंतर से हराया।
दक्ष (57 किग्रा) को हालांकि उज्बेकिस्तान के सोलिजोनोज समंदर से 4-1 से हार का सामना करना पड़ा।
अभिमन्यु (92 किग्रा) और अमन सिंह बिष्ट (92 किग्रा से अधिक) को भी कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
अभिमन्यु को उज्बेकिस्तान के तोखिरोव नुसरतबेक ने 5-0 से हराया।
बिष्ट भी उज्बेकिस्तान के ही जोकिरोव जाकोंगीर से हार गये।
इस महाद्वीपीय चैंपियनशिप का आयोजन पहली बार युवा और जूनियर वर्ग में एक साथ किया जा रहा है।
युवा वर्ग के स्वर्ण पदक विजेता को 6000 डॉलर, रजत पदक विजेता को 3000 डॉलर और कांस्य पदक विजेता को 1500 डॉलर की पुरस्कार राशि मिलेगी।
जूनियर वर्ग में यह राशि क्रमश: 4000, 2000 और 1000 डॉलर है।
Article Advertisement
Sports
एशियाई युवा मुक्केबाजी : छह भारतीय फाइनल में
एशियाई युवा मुक्केबाजी : छह भारतीय फाइनल में नयी दिल्ली, 26 अगस्त (भाषा) भारत के छह मुक्केबाजों ने दुबई में चल रही एशियाई युवा चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना ली है। इनमें से दो मुक्केबाजों को वाकओवर मिला क्योंकि कजाखस्तान के दल में कोविड-19 का मामला पाये जाने के बाद उसके खिलाड़ी पृथकवास पर हैं। फाइ

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान फाइनल, श्रीलंका को 124 रन से हराकर टीम इंडिया ने पक्की की जगह

Sports
एशियन गेम्स 2026 में भारत की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

Sports
सुचिका तारियाल ने रचा इतिहास, Asian Games में MMA में भारत को मिला पहला पदक

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
