बनने से पहले ही डगमगाने लगी विपक्षी एकता?
कांग्रेस-AAP को लेकर चौटाला की हिचकिचाहट; ममता पर भी नजर मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने की चल रही कवायद के बीच हरियाणा की धरती पर विपक्षी एकता का इम्तिहान होगा।
कवायद से मिल रहे संकेत के मुताबिक, यह गैर कांग्रेसी विपक्ष का मोर्चा बनेगा।
लेकिन, गैर कांग्रेसी दलों में भी अलग-अलग राय के बीच रैली की असली तस्वीर को लेकर कई तरह की अटकलें हैं।
इनेलो से जुड़े सूत्रों का कहना है कि नीतीश कुमार और शरद पवार जैसे नेता चौधरी देवीलाल की जयंती पर इनेलो द्वारा आयोजित कार्यक्रम को केंद्र सरकार के खिलाफ बड़ी मोर्चेबंदी के रूप में तैयार करने की सलाह चौटाला को दे चुके हैं।
लेकिन, इनेलो को हरियाणा में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को लेकर अपनी हिचकिचाहट है।
गौरतलब है कि इनेलो पार्टी चौधरी देवीलाल की जयंती 25 सितंबर को फतेहाबाद में मनाने जा रही है।
इसे इनेलो सम्मान दिवस के रुप में मनाती है।
इस जयंती पर इनेलो ने भाजपा विरोधी कई पार्टियों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया है।
कार्यक्रम में पवार और नीतीश का आना तय माना जा रहा है, लेकिन ममता ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं।
केसीआर के रुख पर भी सबकी नजर है।
फिलहाल ममता को भी मंच पर लाने की पूरी कोशिश हो रही है, जिससे बड़ा संदेश जाए।
आम आदमी पार्टी को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।
सूत्रों ने कहा, विपक्ष के कुछ दल इससे अलग-अलग वजहों से दूर रह सकते हैं।
हरियाणा में इनोलो के जनाधार को लगा है झटका पिछले दिनों इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने गुरुग्राम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मुलाकात की थी।
हालांकि, चौटाला परिवार में टूट के बाद हरियाणा में इनेलो अपना मजबूत जनाधार खो रही है और पार्टी 90 विधानसभा सीटों में से केवल एक ही सीट पर सिमट कर रह गई है।
विपक्षी एकता की धुरी बनकर चौटाला अपना जनाधार वापस लाने की मुहिम के साथ लोकसभा चुनाव के लिहाज से बड़ी मोर्चेबंदी की नीतीश, पवार जैसे नेताओं की कवायद पर भी साथ खड़े होता दिखना चाहते हैं।
इन नेताओं ने भरी है हामी सम्मान दिवस रैली के लिए अब तक बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार, नेशनल कांफ्रेंस के फारूक अब्दुल्ला, आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक, उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, शरद यादव, केसी त्यागी व सुखबीर सिंह बादल सहित अन्य नेताओं को न्योता देने की बात की जा रही है।
हिसार के पास होने वाली इस रैली की तैयारी इंडियन नेशनल लोक दल ने की है।
Article Advertisement
Politics
बनने से पहले ही डगमगाने लगी विपक्षी एकता? कांग्रेस-AAP को लेकर चौटाला की हिचकिचाहट; ममता पर भी नजर
बनने से पहले ही डगमगाने लगी विपक्षी एकता? कांग्रेस-AAP को लेकर चौटाला की हिचकिचाहट; ममता पर भी नजर मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने की चल रही कवायद के बीच हरियाणा की धरती पर विपक्षी एकता का इम्तिहान होगा। कवायद से मिल रहे संकेत के मुताबिक, यह गैर कांग्रेसी विपक्ष का मोर्चा बनेगा। लेकिन, गैर

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
