विधानसभा चुनाव : उप्र में बढ़त के साथ भाजपा चार राज्यों में आगे, आप पंजाब में जीत की ओर दिल्ली, 10 मार्च (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राजनीतिक दृष्टि से अहम उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार जीत की ओर बढ़ रही है और तीन अन्य राज्यों के रुझानों में बढ़त बनाए हुए है, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब में जबरदस्त जीत के साथ इतिहास रचती दिखाई दे रही है।
Politics
विधानसभा चुनाव : उप्र में बढ़त के साथ भाजपा चार राज्यों में आगे, आप पंजाब में जीत की ओर
विधानसभा चुनाव : उप्र में बढ़त के साथ भाजपा चार राज्यों में आगे, आप पंजाब में जीत की ओर दिल्ली, 10 मार्च (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राजनीतिक दृष्टि से अहम उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार जीत की ओर बढ़ रही है और तीन अन्य राज्यों के रुझानों में बढ़त बनाए हुए है, जबकि आम आदमी पा

Article Advertisement
Article Advertisement
देश के पांच राज्यों में फरवरी और मार्च में मतदान हुआ था।
केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा दिन के अंत तक इनमें से चार राज्यों में जीत का परचम लहरा सकती है।
निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में भाजपा आगे है।
सभी की निगाहें राजनीतिक रूप से अहम उत्तर प्रदेश पर टिकी हैं, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार सत्ता में लगातार दूसरी बार काबिज होने की कोशिश कर रही है।
उत्तर प्रदेश की कुल 403 सीटों में से 401 सीट के उपलब्ध रुझानों के अनुसार, सत्तारूढ़ दल 243 से ज्यादा सीटों पर आगे हैं।
इससे पहले 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 312 सीट जीती थीं।
भाजपा इस बार अपने पिछले प्रदर्शन से भले ही पीछे है, लेकिन वह आधी से अधिक सीट आसानी से जीतती नजर आ रही है।
पिछले तीन दशकों से अधिक समय में पहली बार ऐसा होगा, जब कोई दल राज्य में लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए सरकार बनाएगा।
चुनाव प्रचार रैलियों में भारी भीड़ जुटाने में सफल रहे अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली सपा 125 सीट पर बढ़त बनाकर दूसरे स्थान पर है।
सपा ने पिछली बार चुनाव में 47 सीट पर जीत हासिल की थी।
सपा सहयोगी राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) क्रमश: 10 और चार सीट पर आगे है।
भगवा दल की सहयोगी पार्टी अपना दल (सोनेलाल) 12 सीट पर आगे है।
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा के राज्य पर विशेष ध्यान देने के बावजूद उनकी पार्टी मात्र दो सीट पर आगे है और बसपा तीन सीट पर बढ़त बनाए हुए है।
राज्य में भाजपा को 42.4 प्रतिशत और सपा को 31.6 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान जताया गया था।
इस राज्य में 80 लोकसभा सीट हैं।
इस राज्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने जोर-शोर से चुनाव प्रचार किया था।
रुझानों में अपनी पार्टी की बढ़त की खुशी व्यक्त करते हुए भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और पार्टी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर भरोसा जताया है।
उनके कई पार्टी सहयोगियों ने खुशी मनाते हुए ‘जय श्री राम’ ट्वीट किया।
दो साल बाद होने वाले आम चुनाव से पहले हुए इन विधानसभा चुनावों को अहम माना जा रहा है।
इन चुनावों में ‘आप’ भी दिल्ली से बाहर अपनी पकड़ मजबूत करने में कामयाब होती दिख रही है।
रुझानों के अनुसार, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी पंजाब की 117 सीटों में से 90 पर आगे है।
कांग्रेस 18 सीट पर बढ़त के साथ दूसरे स्थान पर है।
शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के पास सात और भाजपा के पास पांच सीट पर बढ़त है।
केजरीवाल ने पार्टी के पंजाब में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान के साथ एक फोटो ट्वीट करते हुए लिखा, ‘‘इस इंकलाब के लिए पंजाब के लोगों को बहुत-बहुत बधाई।’’ इस बीच, ‘आप’ नेता राघव चड्ढा ने संगरूर में पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान के किराए के आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा ‘‘ आने वाले दिनों में ‘आप’ एक राष्ट्रीय दल के रूप में उभरेगी....पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस की जगह ले लगी।’’ ‘आप’ की मजबूत लहर के बीच जलालाबाद सीट पर पंजाब में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) प्रमुख सुखबीर सिंह बादल तथा चमकौर साहिब एवं भदौड़ विधानसभा सीटों पर कांग्रेस नेता एवं मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पीछे चल रहे हैं।
कांग्रेस छोड़कर भाजपा के साथ हाथ मिलाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू समेत कई बड़े नेता पीछे हैं।
पंजाब में 2017 में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 77 सीट जीतकर शिअद-भाजपा गठबंधन का शासन समाप्त किया था।
‘आप’ को उस समय 20 सीट और शिअद-भाजपा को 18 सीट मिली थीं।
मतगणना की प्रक्रिया आगे बढ़ने के साथ भाजपा उत्तर प्रदेश के अलावा गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में भी बढ़त बनाते दिख रही है।
गोवा में सत्तारूढ़ दल लगातार तीसरी बार जीत की ओर आगे बढ़ रहा है।
भाजपा कुल 40 में से 19 सीट पर आगे है, जबकि उसकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस 11 सीट पर बढ़त बनाए हुए है।
महाराष्ट्र गोमंतक पार्टी (एमजीपी) तीन सीट पर आगे है।
गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) और आम आदमी पार्टी (आप) एक-एक सीट पर आगे हैं, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार तीन सीट पर बढ़त बनाए हुए है।
उत्तराखंड की तस्वीर निर्णायक नजर आ रही है।
राज्य की सभी 70 सीट के प्राप्त रुझान के अनुसार, भाजपा 41 सीट पर और कांग्रेस 26 सीट पर आगे है।
उत्तराखंड में कांग्रेस के महासचिव और प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत लालकुआं सीट पर भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट से पीछे चल रहे हैं।
भाजपा नेता एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी खटीमा सीट पर पीछे हैं।
मणिपुर की 60 में से 41 सीट के उपलब्ध रुझानों के अनुसार, भाजपा 20 और कांग्रेस तीन सीट पर आगे है।
नेशनल पीपल्स पार्टी की चार और नगा पीपल्स फ्रंट की सात सीट पर बढ़त है।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
कल्याण बनर्जी के बयान पर लॉकेट चटर्जी का पलटवार — "बंगाल सभी का है, बांटने की राजनीति से कुछ नहीं होगा

Politics
आदित्य ठाकरे का बड़ा आरोप: विपक्षी नेताओं ही नहीं, BJP के कई मंत्रियों के फोन भी टैप हो रहे हैं

Politics
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने कोलकाता के श्री मुरुगन मंदिर और श्री राम मंदिर में किए दर्शन

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
