पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर का निधन लखनऊ, 18 अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश की दीदारगंज सीट से विधायक और राज्य विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव राजभर का सोमवार रात लखनऊ के एक अस्पताल में निधन हो गया।
वह 70 वर्ष के थे।
Politics
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर का निधन
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर का निधन लखनऊ, 18 अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश की दीदारगंज सीट से विधायक और राज्य विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव राजभर का सोमवार रात लखनऊ के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 70 वर्ष के थे। राजभर के परिवारिक सूत्रों के मुताबिक, उन्हें सीने में परेशानी के बाद लखनऊ के

Article Advertisement
Article Advertisement
राजभर के परिवारिक सूत्रों के मुताबिक, उन्हें सीने में परेशानी के बाद लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राजभर के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
राजभर लालगंज क्षेत्र से चार बार विधायक रहे।
वह 1991 के विधानसभा चुनाव में पहली बार विधायक बने थे।
वह 1993 में सपा-बसपा गठबंधन की सरकार में मंत्री बने।
वह 1996 के चुनाव में भाजपा के नरेन्द्र सिंह से पराजित हो गए थे लेकिन बाद में उन्हें विधान परिषद सदस्य चुन लिया गया था।
राजभर 2002 और 2007 के विधानसभा चुनाव में फिर विजयी हुए थे।
वह 2007 से 2012 तक तत्कालीन मायावती सरकार में प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष भी थे।
लालगंज विधानसभा सीट सुरक्षित घोषित किए जाने के बाद उन्होंने 2012 में दीदारगंज क्षेत्र से चुनाव लड़ा मगर उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा।
2017 में वह फिर से दीदारगंज सीट से चुनाव लड़े और जीत हासिल की।
वह मायावती, कल्याण सिंह और मुलायम सिंह यादव नीत सरकारों में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके थे।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजभर के निधन पर शोक व्यक्त किया।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि राजभर एक वरिष्ठ जन प्रतिनिधि थे और उन्हें संसदीय नियमों तथा परंपराओं की गहन जानकारी थी।
राजभर निर्धन और कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहे।
योगी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी ट्वीट कर राजभर के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा, ‘‘अत्यंत दु:खद!
यूपी विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ राजनेता सुखदेव राजभर का निधन अपूरणीय क्षति।
शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना, दिवंगत आत्मा को शांति दे भगवान!
'सामाजिक न्याय' को समर्पित आप का राजनीतिक जीवन सदैव प्रेरणा देता रहेगा।’’ उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भी ट्वीट कर कहा, ‘‘पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, विधायक सुखदेव राजभर के निधन का समाचार दु:खद है।
आप वंचित समाज के लिए समर्पित रहे, आपका जाना समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है।
परिवारजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।’’
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
कल्याण बनर्जी के बयान पर लॉकेट चटर्जी का पलटवार — "बंगाल सभी का है, बांटने की राजनीति से कुछ नहीं होगा

Politics
आदित्य ठाकरे का बड़ा आरोप: विपक्षी नेताओं ही नहीं, BJP के कई मंत्रियों के फोन भी टैप हो रहे हैं

Politics
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने कोलकाता के श्री मुरुगन मंदिर और श्री राम मंदिर में किए दर्शन

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
