अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Sports

ATP Rankings: नोवाक जोकोविक फिर बने नंबर-1, नडाल दूसरे नंबर पर खिसके

ATP Rankings: नोवाक जोकोविक फिर बने नंबर-1, नडाल दूसरे नंबर पर खिसके रिकॉर्ड आठवीं बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीतने वाले सर्बिया के नोवाक जोकोविक ने सोमवार को जारी पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) की ताजा रैकिंग में फिर से टॉप पोजिशन हासिल कर ली है। जोकोविक ने रविवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में ऑस्ट्र

ATP Rankings: नोवाक जोकोविक फिर बने नंबर-1, नडाल दूसरे नंबर पर खिसके

Article Advertisement

ATP Rankings: नोवाक जोकोविक फिर बने नंबर-1, नडाल दूसरे नंबर पर खिसके रिकॉर्ड आठवीं बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीतने वाले सर्बिया के नोवाक जोकोविक ने सोमवार को जारी पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) की ताजा रैकिंग में फिर से टॉप पोजिशन हासिल कर ली है।

Article Advertisement

जोकोविक ने रविवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थीम को हराकर आठवीं बार साल के पहले ग्रैंड स्लैम का खिताब अपने नाम कर लिया। जोकोविक ने पांचवीं सीड ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थीम को पांच सेटों तक चले मैराथन मुकाबले में 6-4, 4-6, 2-6, 6-3, 6-4 से मात देकर अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया। 32 साल के जोकोविक 17वें सिगल्स ग्रैंड स्लैम खिताब के साथ रैकिंग में टॉप पर 276वें सप्ताह की शुरुआत करेंगे। जोकोविक ने स्पेन के राफेल नडाल से नंबर-1 का स्थान हासिल किया है। नडाल ने पिछले साल चार नवंबर को जोकोविक को हराकर पहला स्थान हासिल किया था। जोकोविक अब स्विट्जरलैंड के दिग्गज रोजर फेडरर के टॉप पर रिकॉर्ड 310 सप्ताह के रिकार्ड से ज्यादा पीछे नहीं हैं। जोकोविक अगर 5 अक्टूबर तक रैंकिग में शीर्ष पर रहते है तो फेडरर का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। नडाल अब दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं जबकि फेडरर रैंकिंग में तीसरे स्थान पर बरकरार हैं। पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का फाइनल और अपना तीसरा ग्रैंड स्लैम फाइनल खेलने वाले थीम एक स्थान के सुधार के साथ 7045 रेटिंग अंक लेकर चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं, जबकि रूस के डेनिल मेदवेदेव चौथे से पांचवें स्थान पर खिसक गए हैं। Source-HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read