नाबालिग लड़की को बचाने पहुंची पुलिस पर लाठी-डंडे से हमला, ग्रामीणों ने बचायी जान - किशनगंज में नाबालिग लड़की को अपहरणकर्ताओं से मुक्त कराने पहुंची डायल 112 की टीम पर हमला हुआ. ग्रामीणों के हस्तक्षेप से पुलिस की जान बची. किशनगंज: किशनगंज में पुलिस पर हमला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. रविवार को दिन में लॉटरी माफिया को पकड़ने आई बंगाल पुलिस पर हमला किया गया तो रात में अपहरण हुई नाबालिग लड़की को मुक्त कराने गई डायल 112 टीम पर हमला किया गया. किशनगंज में पुलिस पर हमला : मामला जिले के टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र का है. बहादुरगंज के डायल 112 टीम के वाहन संख्या बीआर 01 एचपी 1258 में ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारी को सूचना मिली कि एक नाबालिग लड़की का अपहरण हो गया है. शनिवार की रात 11:20 बजे डायल 112 पर एक मोबाइल से कॉल आया था. नाबालिग के भाई ने किया था फोन: वहीं पुलिस पदाधिकारी के द्वारा उक्त मोबाइल पर संपर्क करने पर मोबाइल धारक द्वारा बताया गया कि उनकी नाबालिग बहन का अपहरण कर लिया गया है और अभी उनकी बहन अपहरणकर्ता युवक के घर पर है. सूचना मिलते ही एएसआई, कांस्टेबल संजय कुमार और चौकीदार श्रवण कुमार मौके पर पहुंचे. पुलिस पर लाठी- डंडे से हमला: भाई द्वारा बताए गए पते पर पहुंचकर नाबालिग लड़की के बारे में पूछने पर उस घर के सभी सदस्य गाली-गलौज करने लगे. पुलिस के द्वारा गाली-गलौज करने से मना करने पर अपहरणकर्ता के परिजन घर से लाठी-डंडा लेकर चोर-चोर हल्ला करते हुए जान मारने की नियत से घेर कर मारने लगे. ग्रामीणों ने बचायी जान: इसी दौरान डंडा लगने से एएसआई हारुन अली नीचे गिर गये और सिपाही संजय कुमार भी जख्मी हो गये. इसी दौरान अपहरणकर्ता के परिजन नाबालिग को अपने घर से भगा दिये और हो हल्ला होने पर काफी संख्या में ग्रामीण जुट गये, ग्रामीणों ने बीच-बचाव से डायल 112 टीम को किसी तरह बचाया गया. दो महिला समेत तीन गिरफ्तार: इसी बीच बहादुरगंज और टेढ़ागाछ गश्ती टीम भी उक्त गांव पहुंच गयी. बड़ी तादाद में पुलिस को देखते ही मारपीट करने वाले घर के सभी सदस्य मौके से भाग गये. मामले को लेकर टेढ़ागाछ थाना में 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया है. साथ ही पुलिस ने हमला करने वाले दो महिला समेत तीन को गिरफ्तार किया है. तीन पुलिसकर्मी जख्मी: डायल 112 टीम के घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए स्वास्थ्य केन्द्र बहादुरगंज लाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. वहीं घायल एएसआई हारुन अली, कांस्टेबल संजय कुमार का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है, जबकि एएसआई हारून अली के पैर में हमले के कारण गंभीर चोट लगी है. "घटना की जानकारी मिलते ही रात में ही घटनास्थल पर पहुंचे थे. घटना में शामिल लोगों के खिलाफ टेढ़ागाछ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया था. मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डायल 112 टीम पर हमला करने वाले दो महिला समेत 3 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. बाकी अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है."- गौतम कुमार, एसडीपीओ
Article Advertisement
Seemanchal
किशनगंज नाबालिग लड़की को बचाने पहुंची पुलिस पर लाठी-डंडे से हमला, ग्रामीणों ने बचायी जान
नाबालिग लड़की को बचाने पहुंची पुलिस पर लाठी-डंडे से हमला, ग्रामीणों ने बचायी जान - किशनगंज में नाबालिग लड़की को अपहरणकर्ताओं से मुक्त कराने पहुंची डायल 112 की टीम पर हमला हुआ. ग्रामीणों के हस्तक्षेप से पुलिस की जान बची. किशनगंज: किशनगंज में पुलिस पर हमला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. रविवार को दिन मे
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
पूर्णिया विश्वविद्यालय की परीक्षा में बड़ा बदलाव, 3 अक्टूबर की परीक्षा हुई स्थगित; अब 9 अक्टूबर को होगा पेपर

Seemanchal

Seemanchal
कटिहार में जमीन के कागजात को लेकर बड़ा अभियान, 31 अक्टूबर तक सुधरेंगी जमाबंदी की गलतियां; जानिए किसे मिलेगा फायदा

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
