अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

अररिया में खनन टीम पर जानलेवा हमला, जब्त ट्रैक्टर को छुड़ा ले गए उपद्रवी, 4 जवान घायल - ATTACK ON MINING TEAM

अररिया में खनन टीम पर जानलेवा हमला, जब्त ट्रैक्टर को छुड़ा ले गए उपद्रवी, 4 जवान घायल - ATTACK ON MINING TEAM अररिया में खनन रोकने गई टीम पर हमला कर भीड़ ने ट्रैक्टर को छुड़ाया लिया. हमले में अधिकारी समेत 4 जवान घायल हो गए. अररिया: बिहार में पुलिस पर हमला के बाद अब अररिया में खनन और जल संसाधन विभाग

अररिया में खनन टीम पर जानलेवा हमला, जब्त ट्रैक्टर को छुड़ा ले गए उपद्रवी, 4 जवान घायल - ATTACK ON MINING TEAM

Article Advertisement

अररिया में खनन टीम पर जानलेवा हमला, जब्त ट्रैक्टर को छुड़ा ले गए उपद्रवी, 4 जवान घायल - ATTACK ON MINING TEAM अररिया में खनन रोकने गई टीम पर हमला कर भीड़ ने ट्रैक्टर को छुड़ाया लिया. हमले में अधिकारी समेत 4 जवान घायल हो गए. अररिया: बिहार में पुलिस पर हमला के बाद अब अररिया में खनन और जल संसाधन विभाग की संयुक्त टीम पर हमला हुआ है. घटना फारबिसगंज के रामपुर उत्तर पंचायत की है. हमले में माइनिंग इंस्पेक्टर अरमान समेत होमगार्ड जवानों के साथ हाथापाई कर जबरन जब्त मिट्टी लोड ट्रैक्टर को छुड़ाकर लिया गया. खनन पदाधिकारी अभिजित कुमार ने घटना की पुष्टि की है. अररिया में खनन टीम पर हमला: मिली जानकारी के मुताबिक रामपुर नहर में गुरुवार को खनन रोकने गई खनन विभाग की टीम पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया. टीम ने अवैध मिट्टी खनन कर रहे ट्रैक्टर को जब्त किया था, जिसे 50-60 लोगों ने जबरन छुड़ाकर ले लिया. हमले में माइनिंग इंस्पेक्टर अरमान सहित कई कर्मी घायल हो गए. गंभीर रूप से घायल कर्मी सनोज मंडल समेत अन्य घायल को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. "अभी माइनिंग विभाग द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलने पर मामले की जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है." - राघवेंद्र कुमार सिंह, फारबिसगंज थानाध्यक्ष मिट्टी खनन कर खरीद बिक्री: खान निरिक्षक मो.अरमान ने बताया की सिंचाई प्रमंडल बथनाहा के द्वारा लगातार सूचना मिली कि पूर्णिया केनाल नहर से अवैध तरीके से मिट्टी खनन कर खरीद बिक्री की जा रही थी. इसको लेकर आज माइनिंग टीम होमगार्ड जवान और सिंचाई प्रमंडल बथनाहा के सहायक अभियंता के साथ पहुंचे तो एक ट्रैक्टर मौके से फरार हो गया. 50 से 60 लोगों ने किया हमला: उन्होंने बताया कि तभी आचनक नहर के बांध के समीप 50 से 60 की संख्या में आए अज्ञात व्यक्ति ने खनन विभाग टीम और बथनाहा टीम पर जानलेवा हमला करते हुए ट्रैक्टर को छुड़ाकर लेकर चले गए. किसी तरह जान बचाकर हमलोग वहा से भागे. उन्होंने बताया की फारबिसगंज में प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर आवेदन दिया गया है. वहीं खनन पदाधिकारी अभिजित कुमार ने बताया की घटना हुई है.विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी. "रामपुर के बारहढीह पूर्णिया केनाल (नहर) पर मिट्टी काटा जा रहा था तो एक ट्रैक्टर को पकड़कर ले जा रहे थे. तभी रामपुर उत्तर गांव के 50 से 60 लोग पहुंचे गए और सभी को गाड़ी से खींचकर पीटने लगे और गाड़ी छुड़ाकर लेकर चले गए. फारबिसगंज थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी गई है." -संजीव कुमार, सहायक अभियंता, बथनाहा, सिंचाई प्रमंडल

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read