अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

Australia में भारतीय मूल का शख्स रेप का दोषी करार, 5 कोरियाई महिलाओं से किया था दुष्कर्म

Korean women rape case in Australia: ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय के एक व्यक्ति बालेश धनखड़ को रेप का दोषी पाया गया है. धनखड़ पर आरोप था कि उसने सिडनी में पांच कोरियाई महिलाओं को पहले नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश किया और फिर उनके साथ दुष्कर्म किया.   लोकल मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बालेश धनखड़ एक

Australia में भारतीय मूल का शख्स रेप का दोषी करार,  5 कोरियाई महिलाओं से किया था दुष्कर्म

Article Advertisement

Korean women rape case in Australia: ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय के एक व्यक्ति बालेश धनखड़ को रेप का दोषी पाया गया है. धनखड़ पर आरोप था कि उसने सिडनी में पांच कोरियाई महिलाओं को पहले नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश किया और फिर उनके साथ दुष्कर्म किया.   लोकल मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बालेश धनखड़ एक राजनीतिक रूप से सक्रिय व्यक्ति है और उसके एक नहीं बल्कि पांच-पांच कोरियाई महिलाओं को अपने प्रेम के जाल में फंसाया और उनको नशे में करके उनके साथ दुष्कर्म जैसी जघन्य घटना को अंजाम दिया. डाउनिंग सेंटर में जिला अदालत ने पूरे मामले की सुनवाई के बाद धनखड़ को दोषी करार दिया है.   बालेश धनखड़ ऑस्ट्रेलिया में ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ द बीजेपी का पूर्व अध्यक्ष था सिडनी हेराल्ड न्यूज पेपर की एक रिपोर्ट के अनुसार बालेश धनखड़ ऑस्ट्रेलिया में ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ द बीजेपी का पूर्व अध्यक्ष था. मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि धनखड़ ने एक हिडन कैमरे का जरिए कोरियाई महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटना को रिकॉर्ड भी किया. मीडिया रिपोर्ट में बालेश को सिडनी की हिस्ट्री का अब तक का सबसे खराब रेपिस्ट माना गया है. सोमवार को जब वहां की अदालत ने अपना फैसला सुनाया तो धनखड़ रोने लगा. जानकारी के अनुसार धनखड़ ने कोरियाई महिलाओं को अपने जाल में फंसाने के लिए उनसे झूठ बोला था कि उसका अपनी पत्नी से संबंध टूट चुका है और अब वह अकेला है. हालांकि धनखड़ को दोषी ठहराए जाने के समय उसकी पत्नी भी रो पड़ी. उसने अपने पति का पक्ष भी लिया.   वीडियो में धनखड़ के कई अन्य महिलाओं के साथ संबंध की बात उजागर हुई आपको बता दें कि 2018 में पुलिस ने ऐसे कई वीडियो बरामद किए थे, जिसमें धनखड़ के कई अन्य महिलाओं के साथ संबंध की बात उजागर हुई थी. ऐसे ही एक वीडियो में धनखड़ बेहोश मिलाओं के साथ रेल करता हुआ नजर आया था.    

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read