अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Sports

ऑस्ट्रेलिया ओपन 2020: नडाल-मेदवेदेव-हालेप तीसरे दौर में पहुंचे

ऑस्ट्रेलिया ओपन 2020: नडाल-मेदवेदेव-हालेप तीसरे दौर में पहुंचे विश्व के नंबर एक खिलाड़ी और शीर्ष वरीयता प्राप्त स्पेन के राफेल नडाल ने वर्ष के पहले ग्रैंड स्लेम ऑस्ट्रेलियन ओपन को अपने करियर में दूसरी बार जीतने के अभियान को आगे बढ़ाते हुए गुरुवार को आसान जीत के साथ तीसरे दौर में जगह बना ली। नडाल ने 76

ऑस्ट्रेलिया ओपन 2020: नडाल-मेदवेदेव-हालेप तीसरे दौर में पहुंचे

Article Advertisement

ऑस्ट्रेलिया ओपन 2020: नडाल-मेदवेदेव-हालेप तीसरे दौर में पहुंचे विश्व के नंबर एक खिलाड़ी और शीर्ष वरीयता प्राप्त स्पेन के राफेल नडाल ने वर्ष के पहले ग्रैंड स्लेम ऑस्ट्रेलियन ओपन को अपने करियर में दूसरी बार जीतने के अभियान को आगे बढ़ाते हुए गुरुवार को आसान जीत के साथ तीसरे दौर में जगह बना ली। नडाल ने 76वीं रैंकिंग के अर्जेंटीना के खिलाड़ी फेडेरिको डेलबोनिस को एकतरफा अंदाज में 6-3, 7-6, 6-1 से ढाई घंटे में हरा दिया। नडाल को केवल दूसरे सेट में संघर्ष करना पड़ा जो टाई ब्रेकर तक खिंचा। नडाल ने टाई ब्रेक 7-4 से जीता और तीसरे सेट में विपक्षी खिलाड़ी को मात्र एक गेम जीतने का मौका दिया। अपने करियर में 19 ग्रैंड स्लेम खिताब जीत चुके नडाल ने केवल एक बार वर्ष 2009 में आस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीता था, जब उन्होंने रोजर फेडरर को फाइनल में हराया था। उसके बाद से नडाल को चार बार मेलबर्न के खिताबी मुकाबले में हारना पड़ा है। नडाल का तीसरे दौर में अपने ही देश के 27वीं सीड खिलाड़ी पाब्लो कारेनो बुस्ता से मुकाबला होगा। पुरुषों में चौथी सीड रुस के डेनिल मेदवेदेव, पांचवीं सीड ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थिएम, सातवीं सीड जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव तथा महिलाओं में दूसरी सीड चेक गणराज्य की केरोलिना प्लिसकोवा, चौथी सीड रोमानिया की सिमोना हालेप और छठी सीड स्विटजरलैंड की बेलिंडा बेनसिच ने तीसरे दौर में जगह बना ली है। Source-HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read