अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

ऑटो पलटने से एक की मौत

ऑटो पलटने से एक की मौत मंगलवार की सुबह जियापोखर थानाक्षेत्र से किशनगंज जा रही ऑटो पौआखाली थानाक्षेत्र के रसिया पंचायत अंतर्गत दस्तूर गांव के चौक पर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई फिर पलट गई। इस दौरान ऑटो पर सवार एक नाबालिग की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई एवं आधे दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये

ऑटो पलटने से एक की मौत

Article Advertisement

ऑटो पलटने से एक की मौत मंगलवार की सुबह जियापोखर थानाक्षेत्र से किशनगंज जा रही ऑटो पौआखाली थानाक्षेत्र के रसिया पंचायत अंतर्गत दस्तूर गांव के चौक पर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई फिर पलट गई। इस दौरान ऑटो पर सवार एक नाबालिग की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई एवं आधे दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये।

Article Advertisement

घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल का इलाज किशनगंज में कराया जा रहा है। जबकि आंशिक रूप से घायल कई महिलाओं का इलाज स्थानीय चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है। ठाकुरगंज प्रखंड के पूर्व उप प्रमुख इकरामुल हक ने बताया कि टेम्पु बंदरझुला गांव के लोगों को लेकर किशनगंज जा रहा था। दस्तूर चौक के पास मोड़ के निकट एक कुत्ता को बचाने में चालक गति पर नियंत्रण नहीं रख सका एवं पहले बिजली के खंभे से टकराया, उसके बाद पलट गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के आगे का हिस्सा अंदर की ओर धंस गया। मृतक नाबालिग बालक ऑटो चालक मोहम्मद मोहसीन के भाई का पुत्र बताया जाता है। वहीं स्थानीय थानाध्यक्ष के अनुसार ऑटो में सवार सभी लोग टेम्पु चालक व मृतक के परिजन ही बताए जा रहे हैं। अभी तक थाने में कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है, इसलिए विस्तृत जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की जा रही है। टेम्पु को जब्त कर थाने ले आया गया है। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read