Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर को लेकर बिहार में सियासत तेज, कहा- 'भगवान को हाईजैक करने की तैयारी' एक तरफ देशभर में लाखों लोग श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ बिहार में अयोध्या राम मंदिर को लेकर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है एक तरफ देशभर में लाखों लोग श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ बिहार में अयोध्या राम मंदिर को लेकर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है. बता दें कि ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा है कि, ''लोकसभा चुनाव के लिए टिकट बंटवारे के समय भाजपा में जबरदस्त भगदड़ मचेगी, क्योंकि लोकसभा की एक-एक सीट के लिए 8-10 उम्मीदवारों को भाजपा में शामिल कराया जा रहा है, जिसमें टिकट किसी एक को मिलेगा. वहीं टिकट से वंचित लोग भगदड़ मचाएंगे.'' बता दें कि श्रवण कुमार बुधवार को जदयू कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि, ''महागठबंधन में सीटों के बंटवारे को प्राथमिकता दी जानी चाहिए.'' 'देश में बिहार के विकास का मॉडल चल रहा' 'राज्य सरकार रिकॉर्ड बनाने जा रही' वहीं, आपको बता दें कि श्रवण कुमार के बयान के बाद मद्य निषेध मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि, ''राज्य सरकार नौकरी देने के मामले में रिकॉर्ड बनाने जा रही है. 13 जनवरी को एक एक लाख अधिक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपी जाएगी.'' आगे उन्होंने कहा कि, ''शराबबंदी को लेकर डोर टू डोर सर्वे के लिए 10 से 15 दिनों में सर्वे एजेंसी का चयन भी कर लिया जाएगा.'' अप्रैल-मई में होंगे लोकसभा चुनाव 2024 वहीं आपको बता दें कि इंडिया गठबंधन में कांग्रेस, टीएमसी, एसपी और आप समेत 28 विपक्षी पार्टियां शामिल हैं. संसद के निचले सदन लोकसभा के 543 सदस्यों को चुनने के लिए भारत में आम चुनाव अप्रैल और मई 2024 के बीच होने की उम्मीद है. वहीं 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को समाप्त हो जाएगा. सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आम चुनाव में लगातार तीसरी जीत की कोशिश कर रही है. अब देखना यह है कि आगामी चुनाव के बाद बिहार की गद्दी कौन संभालेगा. आपको बता दें कि मीडिया से बातचीत के दौरान श्रवण कुमार ने आरोप लगाया कि, ''भाजपा के लोग भगवान राम को हाईजैक करना चाहते हैं. ये भगवान राम के नाम पर लोकसभा सीट जीतना चाहते हैं. ये वही लोग हैं जो चुनाव के बाद घर बैठ जाएंगे. इन्हें भगवान राम और देश जनता से मतलब नहीं है.'' वहीं आगे श्रवण कुमार ने कहा कि, ''बिहार के विकास मॉडल को पूरा देश मानता है. राज्य सरकार के कार्यों का अनुसरण पूरा देश कर रहा है.'' अब श्रवण कुमार के इस बयान पर बिहार में राजनीति और गरमा गई है. साथ ही अब विपक्ष इस बयान पर जमकर पलटवार कर रहा है.
Article Advertisement
Politics
Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर को लेकर बिहार में सियासत तेज, कहा- 'भगवान को हाईजैक करने की तैयारी'
Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर को लेकर बिहार में सियासत तेज, कहा- 'भगवान को हाईजैक करने की तैयारी' एक तरफ देशभर में लाखों लोग श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ बिहार में अयोध्या राम मंदिर को लेकर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है एक तरफ देशभर में ला

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
