अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

बीए की छात्रा को बदमाशों ने मारी गोली

बीए की छात्रा को बदमाशों ने मारी गोली डंडखोरा थाना क्षेत्र के रायपुर में बुधवार की देर शाम 7.30 बजे कॉलेज से पढ़कर घर जा रही स्नातक द्वितीय की छात्रा पूनम कुमारी को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार कर जख्मी कर दिया। गोली छात्रा पूनम के पीठ में लगी है। जख्मी छात्रा रायपुर संथाल गांव की रहनेवाली है। घट

बीए की छात्रा को बदमाशों ने मारी गोली

Article Advertisement

बीए की छात्रा को बदमाशों ने मारी गोली डंडखोरा थाना क्षेत्र के रायपुर में बुधवार की देर शाम 7.30 बजे कॉलेज से पढ़कर घर जा रही स्नातक द्वितीय की छात्रा पूनम कुमारी को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार कर जख्मी कर दिया। गोली छात्रा पूनम के पीठ में लगी है।

Article Advertisement

जख्मी छात्रा रायपुर संथाल गांव की रहनेवाली है। घटना के बाद ग्रामीणों ने ऑटो से सदर अस्पताल के बाद केएमसीएच में इलाज के लिए लाया। जहां डॉक्टर ने जख्मी की स्थिति नाजुक बताते हुए रेफर कर दिया है। जख्मी छात्रा के पिता रमेश साह ने बताया कि स्नातक द्वितीय खंड में पूनम केबी झा कॉलेज में पढ़ती है। वो प्रतिदिन पढ़ाई करने के लिए कालेज जाती थी। बुधवार को भी वह कॉलेज पढ़ने गई थी। शाम में गोरफर स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद वह साइकिल से अपना घर आ रही थी। गोरफर-नवादा सड़क पर नवादा स्कूल के समीप आंगनबाड़ी केंद्र के सामने पीपल वृक्ष के समीप पहले से घात लगाकर बैठे दो अज्ञात बदमाशों ने छात्रा पर गोली चला दिया। गोली छात्रा के पीठ में लगते ही छात्रा सड़क पर गिर गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ घटना स्थल पर जुट गयी। लोगों के पहंुचने से पूर्व ही घटना को अंजाम देनेवाले दोनों युवक बाइक से नवादा की ओर भाग निकले। इस घटना से परिजनों में परिजनों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। घटना की सूचना पर सदर एसडीपीओ अनिल कुमार, डंडखोरा थानाध्यक्ष संजय कुमार दलबल के साथ घटना स्थल का जायजा लिया। घटना स्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया है कि छात्रा साइकिल से घर की ओर जा रही थी। इस बीच पीछे से दो युवक जिसका चेहरा खुला हुआ था अचानक आया और छात्रा को पीछे से फायरिंग कर दिया। एसडपीओ अस्पताल पहुंच कर जख्मी छात्रा से घटना को लेकर पूछताछ की है। घटना स्थल से पुलिस को कुछ भी हाथ नहीं लग सका है। स्रोत- हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read