अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Politics

रामलीला मैदान से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उठाई राहुल को अध्यक्ष बनाने की मांग

रामलीला मैदान से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उठाई राहुल को अध्यक्ष बनाने की मांग नयी दिल्ली, चार सितंबर (भाषा) कांग्रेस की महंगाई के खिलाफ रैली में पहुंचे हजारों कार्यकर्ताओं ने रविवार को ‘राहुल गांधी जिंदाबाद’ के नारे लगाए तथा कई कार्यकर्ताओं ने बैनर एवं पोस्टरों के जरिये यह मांग भी की कि राहुल को एक

रामलीला मैदान से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उठाई राहुल को अध्यक्ष बनाने की मांग

Article Advertisement

रामलीला मैदान से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उठाई राहुल को अध्यक्ष बनाने की मांग नयी दिल्ली, चार सितंबर (भाषा) कांग्रेस की महंगाई के खिलाफ रैली में पहुंचे हजारों कार्यकर्ताओं ने रविवार को ‘राहुल गांधी जिंदाबाद’ के नारे लगाए तथा कई कार्यकर्ताओं ने बैनर एवं पोस्टरों के जरिये यह मांग भी की कि राहुल को एक बार फिर से पार्टी की कमान संभालनी चाहिए।

Article Advertisement

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता दीपेश सिंह ने कहा, ‘‘राहुल जी हमारे नेता हैं और उन पर हमें पूरा विश्वास है कि वह कांग्रेस का गौरव वापस लाएंगे। उन्हें पार्टी का अध्यक्ष बनना चाहिए।’’ कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैनर उठा रखे थे जिन पर राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने की मांग के नारे लिखे थे। पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से सोनिया गांधी पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभाल रही हैं। कांग्रेस की ओर से घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, 22 सितंबर को पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव की अधिसूचना जारी होगी। इसके बाद 24 सितंबर से नामांकन दाखिल किए जा सकते हैं और यदि एक से अधिक उम्मीदवार हुए तो 17 अक्टूबर को मतदान होगा।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read