अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

बाबा बागेश्वर से लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्या की विनती, कहा- दिला दें विशेष राज्य का दर्जा

बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री 13 मई को बिहार पहुंचे. वहीं भाजपा नेता मनोज तिवारी खुद धीरेंद्र शास्त्री को पिक कर पटना एयरपोर्ट से होटल लेकर पहुंचे. बता दें कि 13 मई से लेकर 17 मई तक बाबा बागेश्वर बिहार में रहेंगे.   वहीं, 15 मई से बाबा लोगों के नाम वाली पर्ची निकालेंगे. इस बीच बाबा बागेश्वर स

बाबा बागेश्वर से लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्या की विनती, कहा- दिला दें विशेष राज्य का दर्जा

Article Advertisement

बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री 13 मई को बिहार पहुंचे. वहीं भाजपा नेता मनोज तिवारी खुद धीरेंद्र शास्त्री को पिक कर पटना एयरपोर्ट से होटल लेकर पहुंचे. बता दें कि 13 मई से लेकर 17 मई तक बाबा बागेश्वर बिहार में रहेंगे.   वहीं, 15 मई से बाबा लोगों के नाम वाली पर्ची निकालेंगे. इस बीच बाबा बागेश्वर से बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने एक अर्जी लगाई है. यह अर्जी रोहिणी ने ट्विटर के जरिए लगाई है. ट्वीट कर रोहिणी ने लिखा कि पर्ची वाले बाबा से यहीं हमारी विनती है, बिहार के विशेष राज्य के दर्जे की मांग हमारी करनी पूर्ति है.   इसके साथ ही रोहिणी आचार्य ने एक और ट्वीट कर के भाजपा के साथ ही बाबा बागेश्वर पर निशाना साधते हुए उनकी तुलना बाबा आसाराम से की. बता दें कि उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था कि हां आरती से याद आया वोटों की लालच में आसाराम को भी इनलोगों ने पूजनीय घोषित करके करोड़ों हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़ किया था.   बता दें कि दरअसल, जब बाबा बागेश्वर नौबतपुर के तारेत पहुंचे तो वहां मंच पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने उनकी आरती की, जिस पर तंज कसते हुए रोहिणी आचार्य ने यह ट्वीट किया.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read